फ्लाइट में भिड़े पति-पत्नी, इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी:फ्लाइट क्रू ने पाकिस्तान से लैंडिंग की इजाजत मांगी, नहीं मिली तो दिल्ली में उतरे

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

फ्लाइट में भिड़े पति-पत्नी, इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी:फ्लाइट क्रू ने पाकिस्तान से लैंडिंग की इजाजत मांगी, नहीं मिली तो दिल्ली में उतरे

तस्वीर लुफ्थांसा एयरलाइन की एक फ्लाइट की है। -फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

तस्वीर लुफ्थांसा एयरलाइन की एक फ्लाइट की है। -फाइल फोटो

बैंकॉक से जर्मनी के म्युनिख जा रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट LH 772 की बुधवार 29 नवंबर को सुबह 10:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में मौजूद एक दंपती के झगड़े की वजह से इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया।

DELHI AIRPORT एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा क्यों हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

फ्लाइट क्रू ने पहले पाकिस्तान में लैंडिंग की इजाजत मांगी, लेकिन पाकिस्तान अथॉरिटी ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले बहस हो रही थी, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट डायवर्ट करने का फैसला लिया।

तस्वीर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों की है। (फाइल)

तस्वीर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों की है। (फाइल)

पत्नी ने विमान के पायलट से की थी पति की शिकायत
रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी के 53 साल के शख्स का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। पत्नी थाईलैंड की रहने वाली है। महिला ने विमान के पायलट से भी पति के बुरे व्यवहार की शिकायत करते हुए दखल देने की मांग की थी। उसने कहा था कि उसका पति धमकियां दे रहा है।

पति पर आरोप है कि उसने फ्लाइट में खाना फेंका था, एक चादर को लाइटर से जलाने की कोशिश की थी और अपनी पत्नी पर चिल्लाया भी था। उसने क्रू की भी बातें मानने से इनकार कर दिया था। फ्लाइट में लड़ रहे व्यक्ति को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारकर सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया।

जर्मन एम्बेसी के सम्पर्क में लुफ्थांसा एयरलाइंस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस बात का फैसला नहीं हो पाया है कि आरोपी दिल्ली पुलिस की हिरासत में रहेगा या उसे दूसरी फ्लाइट से जर्मनी भेजा जाएगा। लुफ्थांसा एयरलाइन इस मामले में जर्मनी की एम्बेसी से बातचीत कर रही है।

हालांकि इस मामले में अब तक लुफ्थांसा एयरलाइन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। विमान में मौजूद बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट में झगड़ा कर रहा शख्स नशे की हालत में था।

हाल ही में बेंगलुरु के पैसेंजर ने क्रू मेंबर से की थी बदतमीजी

तस्वीर रणधीर सिंह की है, जिसने 20 नवंबर को जयपुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदतमीजी की थी।

तस्वीर रणधीर सिंह की है, जिसने 20 नवंबर को जयपुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदतमीजी की थी।

इससे पहले 20 नवंबर को जयपुर से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट के पैसेंजर ने क्रू से बदतमीजी की थी। इसके बाद बेंगलुरु पहुंचने पर पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया था कि 32 साल का शख्स नशे में था और कई बार चेतावनी देने के बाद भी शांत नहीं हुआ था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

वहीं 23 नवंबर को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से जेद्दाह से हैदराबाद जा रही एक इंडिगो फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में डायवर्ट करना पड़ा था। यहां मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला ने प्लेन के फर्श पर पेशाब की: बोली- क्रू ने वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं करने दिया, 2 घंटे इंतजार करती रही

अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइन के प्लेन के फ्लोर पर एक महिला ने पेशाब कर दी थी। महिला का आरोप था कि प्लेन के क्रू ने उसे कई घंटों तक प्लेन का वॉशरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया था, इसलिए उसे ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा। व्यू फ्रॉम द विंग नाम की एक वेबसाइट ने इस घटना की जानकारी दी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!