बजट पर मिली जुली प्रतिक्रिया, भाजपा ने सभी को सशक्त करने वाला तथा व्यापारी वर्ग ने बताया नपा तुला बजट

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा ये कहा विजय आचार्य ने। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने आज वित मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है मोदी सरकार का दृष्टिकोण सबका साथ, सबका वश्विास है और इसके अनुरूप सरकार काम कर रही है आचार्य ने कहा कि हमारे युवा देश में उच्च आकांक्षाएं हैं कोरोना के बाद इकोनॉमी तेजी से बढ़ी है युवाओं को रोजगार के नए मौके मिले और मोदी सरकार ने युवा देश की आकांक्षा को पूरा किया इसके साथ ही गांव में लोगों के विकास पर सरकार का जोर है आचार्य ने कहा अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है जो ऐतिहासिक है बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी ऐलान किया गया है जिससे देश में स्टार्टअप को गति मिलेगी अपनी दूरगामी सोच से ये बजट केंद्रीय बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। बजट भाषण भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की मोदी सरकार की यात्रा में पिछले 10 वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों पर रोशनी डालता है। आज के इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी ने सराहना करते हुए कहा हर वर्ग का ध्यान रखते हुए यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है।

*सीए राहुल पचीसिया अध्यक्ष, आईसीएआई बीकानेर ने इसे नपा तुला संतुलित बजट बताया। उन्होंने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज का यह बजट नपा तुला संतुलित बजट था। अंतरिम बजट होते हुए भी इसमें सभी सेक्टर का ध्यान रखा गया है 55 लाख नए रोजगार के अवसर देने की बात कही गई है जो कि युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। नए आईआईटी आईएएम खोलना व उच्च शिक्षा पर विशेष जोर देना सरकार की सकारात्मक मानसिकता व दूरदर्शी सोच को प्रदर्शित करता है बजट में सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा देने की बात कही गई है जो की राजस्थान में भी निवेश के लिए नए अवसर पैदा करेगा। लोकल पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाएगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!