Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बारां : आजाद हत्याकांड के मामलें में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, शहर में धारा 144 जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बारां शहर में कृषि उपजमंडी के मुख्य गेट के सामने शनिवार शाम युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
Baran : राजस्थान के बारां शहर में कृषि उपजमंडी के मुख्य गेट के सामने शनिवार शाम युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी से अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली गई है, जिससे युवक पर दो राउंड फायर किए गए. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
इधर, घटना (Azad murder case) के बाद कलेक्टर ने एहतियात के तौर पर बारां शहर में धारा 144 लागू कर दी है, जबकि इंटरनेट सेवाएं भी आगामी आदेश तक बंद कर रखी हैं. दिन में पुलिस अधिकारियों ने जाब्ते के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया, तो विभिन्न स्थानों पर जाब्ता तैनात किया है. एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि कृषि मंडी गेट के सामने युवक की हत्या कर फरार हुए 3 आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया.
बारां एसपी विनीत कुमार बंसल (Baran Police) ने बताया कि शनिवार को मृतक के भाई इतिहास अली ने जिला अस्पताल बारां में रिपोर्ट देकर बताया कि कृषि उपज मंडी गेट के सामने अचानक गोलू उर्फ हेमंत राठौर व 8-10 अन्य लोगों ने जान से मारने की नियत से उसके भाई आजाद के सिर पर फायर किया. बाद में सरिए से उस पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस पर कोतवाली थानाधिकारी मांगेलाल यादव ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि करीब एक साल पहले मृतक एवं आरोपियों के मध्य अटरू रोड पर झगड़ा हो गया था. तभी से मृतक व आरोपियों में आपसी रंजिश चल रही थी. इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. इसको लेकर पूर्व में दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज हैं.
एसपी बंसल ने बताया कि पुलिस टीमों ने घटना के संबंध में विशेष मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं और सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी सहायता से घटना के कुछ घंटों के अंदर आरोपी गोलू उर्फ हेमंत राठौर, मनीष गैातम उर्फ बिटटू शर्मा एवं रोहित नागर उर्फ रोहित अमलावदा को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च घटनाक्रम के चलते कलेक्टर राजेंद्र विजय ने शहर में धारा 144 लागू कर रखी है.
एसपी विनीत कुमार बंसल, एएसपी विजय स्वर्णकार, डीएसपी मनोज गुप्ता, सीआई मांगेलाल यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च किया. शहर में प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त जाब्ता किया तैनात किया हुआ है. एसपी बंसल ने बताया कि शहर में प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है. साथ ही जयपुर एवं कोटा से एसटीएफ सहित आरएसी की कंपनियां तथा रेंज के अन्य जिलों से पुलिस जाब्ता व थानाधिकारियों को बारां में तैनात किया है. उन्होंने आमजन से अपील की कि धारा 144 की पालना करें व अफवाहों से बचें. साथ ही छोटी से छोटी बात की भी सूचना पुलिस को दें.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!