बीकानेर।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीएसएफ द्वारा आयोजित फ्रीडम रन के अंतर्गत बीएसएफ साइक्लोथोन 2021 के लगभग सौ साइक्लिस्ट आज बीकानेर पहुंचे। इस अवसर पर बी एस बीकानेर सेक्टर द्वारा इनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। बीकानेर सेक्टर बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने इस दौरान विशेष बातचीत में बताया कि बीएसएफ साइक्लोथोन एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसके तहत यह साइक्लिस्ट 15 अगस्त को जम्मू बॉर्डर आउटपोस्ट के ऑक्ट्रोई से रवाना हुए थे यह सौ साइकिलिस्ट बॉर्डर बॉर्डर गांव गांव होते हुए आज बीकानेर पहुंचे ।जहां बीएसएफ सेक्टर बीकानेर द्वारा इनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने बताया कि यह आज यही बीकानेर में पड़ाव डालेंगे।
इस दौरान साइक्लोथोन 2021 का नेतृत्व कर रहे बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडर इंद्र सिंह ने बताया कि यह साइक्लोथोन जम्मू के बॉर्डर आउट पोस्ट ऑक्ट्रॉय से लगभग 1993 किलोमीटर की यात्रा करता हुआ 2 अक्टूबर को दांडी गुजरात पहुंचेगा। जिसमें लगभग 49 दिन का लंबा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि इस साइक्लोथोन का उद्देश्य भारत सरकार की विशेष योजनाओं क्लीन इंडिया फिट इंडिया, क्लीन विलेज ग्रीन विलेज इत्यादि को गांव गांव ढाणी ढाणी तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया द्वारा भी इनके प्रचार-प्रसार के लिए बहुत उत्साहवर्धन किया गया है।
Categories: NATIONAL NEWS











Leave a Reply