Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीएसएफ तोपखाना के स्वर्ण जयंती वर्ष में भुज गुजरात से अटारी बार्डर को जाती बी एस एफ की साइकिल रैली का बीकानेर पहुंचने पर अभिनंदन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।बीएसएफ तोपखाना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भुज से प्रारंभ हुई साइकिल रैली बुधवार को बीकानेर पहुंची।
16 जुलाई से प्रारंभ हुई 2500 किलोमीटर की दूरी पार करने वाली रैली 15 अगस्त को अटारी बॉर्डर पर जाकर समाप्त होगी ।एक भारत श्रेष्ठ भारत ,फिट इंडिया मूवमेंट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं सेना के प्रति भारतीयों में जागरूकता स्थापित करने के लिए यह रैली की जा रही है।
रैली के दौरान डिप्टी कमांडेंट बीएसएफ सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि भारतीय सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए 1 अक्टूबर 1971 को बीएसएफ तोपखाना की स्थापना की गई थी ।जिसका मंतव्य था कि सेना पर तैनात बल की भी रक्षा हो तथा सेना के साथ समन्वय स्थापित किया जा सके ।
इस तोपखाना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भुज से स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत 16 जुलाई को यह साइकिल रैली प्रारंभ की गई है जो देश के विभिन्न प्रांतों ,शहरों एवं गांवों से होते हुए 15 अगस्त को अटारी बॉर्डर पर जाकर समाप्त होगी। इस रैली का एक दूसरा भाग बारामूला से भी शुरू हुआ है ,वह भी 15 अगस्त को अटारी बॉर्डर पर जाकर मिलेगा ।
इस दौरान इस स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत भारत के सुदूर क्षेत्रों के नागरिकों से सेना का परिचय स्थापित किया जाएगा इसके साथ ही केंद्र की विभिन्न योजनाएं यथा एक भारत श्रेष्ठ भारत ,फिट इंडिया मूवमेंट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इत्यादि के लिए भी जागरूकता पैदा की जाएगी । इसी अवसर पर बीकानेर की ओर से मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित भी उपस्थित थीं।उन्होंने कहा कि राजस्थान सदैव रण बांकुरो का प्रदेश रहा है,बीकानेर की जनता की ओर से उन्होंने जवानों का अभिनंदन किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!