Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीकानेर:: एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानों के 72 प्रकरणों में थानों के मालखानों में लम्बे समय से पडा माल डोडापोस्त कुल 2140 किलो 197 ग्राम, गांजा 02 किलो 749 ग्राम 30 मिलीग्राम स्मैक 90 ग्राम तथा नशीली टेबलेट्स (tramadol tablet और Alprazolam tablet ) 191306 को किया गया नष्ट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।पुलिस थानों में लम्बे समय से एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में जब्तशुदा मादक द्रव्यों का आज पुलिस अधीक्षक बीकानेर के नेतृत्व में नष्ट कर निस्तारण किया गया।
जिला स्तरीय मादक द्रव्य व्ययन समिति के अध्यक्ष जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीतिचन्द्रा ने बताया कि जिला बीकानेर के विभिन्न थानों के मालखानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्तशुदा माल काफी समय से पड़ा हुआ था जिनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित न्यायालयों से आदेश प्राप्त कर आज जिला स्तरीय समिति द्वारा बीकानेर जिले के 16 थानों के कुल 72 प्रकरणों के जब्तशुदा माल को नष्ट कर निस्तारण किया गया।
जिनमें डोडापोस्त कुल 2140 किलो 197 ग्राम गांजा कुल 02 किलो 749 ग्राम 30 मिलीग्राम स्मैक 90 ग्राम तथा नशीली टेबलेट्स (tramadol tablet और Alprazolam tablet ) कुल 191306 नष्ट किया गया ।
औषधि व्ययन कमेटी के सदस्य के रूप में शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया आई.पी.एस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला बीकानेर तथा सुभाष बिजारणीयां पु.नि. अपराध सहायक कार्या. जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर व सम्बन्धित थानों के थानाधिकारियों ने उपस्थित रहकर सबूतों का निस्तारण करवाया ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!