Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीकानेर के सिद्धार्थ कुलरिया ने जीता मुम्बई में आईएफपी 50 ऑवर फोटोग्राफी का अवार्ड

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। मुम्बई में फोटोग्राफी की प्रतिष्ठित संस्था आईएफपी वर्ल्ड द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को आयोजित हुए आईएफपी सीजन 13 में 50 ऑवर फोटोग्राफी चैलेन्ज के अवार्ड समारोह में बीकानेर के युवा फोटोग्राफर सिद्धार्थ कुलरिया को पहला स्थान के साथ प्लेटिनम अवार्ड मिला।

सिद्धार्थ के पिता श्याम कुलरिया ने बताया कि इस फोटोग्राफी चेलेंज में 11 देशों के 5000 से ज्यादा नामी फोटोग्राफर्स ने भाग लिया था, अवॉर्ड समारोह के फाइनल में 30 फोटोग्राफर नॉमिनेट हुए जिसमे राजस्थान से सिद्धार्थ एकमात्र नॉमिनेट होने वाले फोटोग्राफर थे।


मुम्बई के महबूब स्टूडियो में 2 दिन चले समारोह में बॉलीवुड के कई सितारों के बीच सिद्धार्थ को यह अवॉर्ड देश के बड़े फोटोग्राफर हरप्रीत बछर और तरीन चौहान ने प्रदान किया।

उनके पिता ने बताया कि अवार्ड समारोह में शामिल होकर सिद्धार्थ कुलरिया आज बीकानेर लौटे और अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!