Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीकानेर:: जूनागढ़ के पीछे नवनिर्मित नगर निगम पार्किंग स्थल बना शहर की हृदयस्थली पर गहरा दाग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। शहर के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्ततम स्थल पर बना जूनागढ़ नगर निगम पार्किंग एक दाग की तरह परेशानी का सबब बन गया है। इस को अन्यत्र स्थापित करना अत्यावश्यक हो गया है।
उल्लेखनीय है कि जूनागढ़ के पीछे एलआईसी ऑफिस के सामने नगर निगम ने अभी हाल ही में सड़क को दो हिस्सों में डिवाइड कर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था कायम की है ।यहां पर वाहनों के रखरखाव के लिए टेंडर निकाल कर ठेका भी आवंटित किया गया है ।मगर जब से नगर निगम में यहां पर पार्किंग शुरू की है तभी से सड़क के दोनों ओर जाम लगने लगा है । यही नहीं जहां पार्किंग की व्यवस्था है वहां बहुत ही कम लोग अपनी गाड़ी पार्क करते हैं । दिनभर पार्किंग खाली पड़ी रहती है । जिसका खामियाजा आमजन को इस रोड से आवागमन को लेकर जाम लगने के कारण भुगतना पड़ रहा है । आजादी के समय से कुछ नोर्मस स्थापित थे कि सड़क के दोनों ओर पद यात्रियों के लिए 7 फुट की पगडण्डी जगह सुनिश्चित की गई थी । मगर पार्किंग की व्यवस्था के बाद से यहां पर पद यात्रियों के लिए कोई जगह नहीं बची है । पैदल चलने वालों के लिए सड़क पर पार्किंग बनने से कोई जगह नहीं छोड़ी है । क्योंकि पार्किंग स्थापित होने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है । वहीं सड़क के एक तरफ मार्केट और दुकानें होने की वजह से बाहर के दुकानदारों ने अतिक्रमण कर कुछ फुट जमीन कब्जे कर ली है । इसके बाद खरीददारी करने आने वाले ग्राहकों द्वारा अपनी गाड़ियां भी मार्केट और उन दुकानों के आगे खड़े करने से सड़क की चौड़ाई बहुत कम रह गई है । उधर जूनागढ़ की दीवार से सटी पगडण्डी जोकि राजशाही जूनागढ़ की है को भी नगर निगम ने पार्किग में गैर क़ानूनी तरीके से समेट लिया है | सड़क के दो हिस्से होने के बाद से यहाँ की सड़क व्यवस्था चरमरा गई है |
यही नहीं एक वक़्त था जब इस जगह पर कचरा संग्रह केंद्र था पार्किंग बनने से रोड पर कचरा डाले जाने से उधर से गुजरने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर तो इसका असर पड़ा ही है वही पार्किग से सटी जूनागढ़ की दीवार पर मूत्र त्याग और खुले में शौच के चलते आम जन परेशान है | कहने को बीकानेर (open-defecation free ) ओडीएफ मुक्त होगया है लेकिन इस पार्किंग के बनने से प्रधानमंत्री का सम्पूर्ण स्वछता का सपना सम्पूर्ण स्वच्छ भारत जैसे कैम्पेन पर पार्किंग के बनने से स्वच्छता मिशन पर एक कुठाराघात है | यही नहीं इस रोड को स्मार्ट सिटी बनाये जाने की दिशा में हाईवे का दर्जा मिल चुका है | मगर पार्किंग के बनने से हाईवे का सपना कोड पर खाज साबित हुआ है |
उधर पार्किंग वाली जगह पर किसी समय परिवहन की बसें संचालित होती थी | जहाँ रोडवेज का कलेक्शन केंद्र भी था जहाँ से बीकानेर के लोग इस जगह से यात्रा केलिए बसों में सफर शुरू करते थे | और इसी कारण यहाँ का नाम पुराना बस स्टैंड पड़ा था | पार्किंग के बनने से बसों का संचालन भी बंद हो गया | निरन्तर घाटे में चल रही रोडवेज को इस पार्किंग के बनने से खामयाजा भुगतना पड़ रहा है | इस दिशा में सूचना के अधिकार के माध्यम से दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद रफीक पठान ने मांग की है कि इस पार्किंग को हटा कर रोड चौड़ी करके तरफ़ा रास्ता कायम किया जाए ताकि आम जन को इस परेशानी से निजात दिलवाने की मांग की है।
उन्होंने इस संदर्भ का पत्र परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास तथा बीकानेर जिला कलेक्टर नमित मेहता को भी प्रेषित किया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!