बीकानेर में दिनों दिन बढ़ती लूट की घटनाओं ने शहर में आतंक व्याप्त कर दिया है। आज नया शहर थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर स्थित एक सुनार की दुकान पर फिर से लूट की वारदात हुई ।मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे आसाराम सोनी की दुकान में तीन नकाबपोश युवक घुस आए जिन्होंने पिस्टल की नोक पर दुकान में लूटपाट की ,लुटेरे दुकान में पड़े एक-एक ग्राम के कई छोटे आभूषण लूटकर ले गए। लूट के माल की कीमत लगभग 22 ग्राम बताई जा रही है। घटना के समय दुकान पर मालिक आसाराम सोनी खुद मौजूद था।बदमाशों की संख्या 3 बताई जा रही है। यह तीनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे ।घटना की सूचना मिलते ही नया शहर थाना अधिकारी गोविंदसिंह चारण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चारण ने बताया कि पुलिस अभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है ।जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उल्लेखनीय है कि बीकानेर में लूटपाट की वारदातें इन दिनों आम हो गई हैं कभी राह चलती महिलाओं से लूटपाट तो कभी पेट्रोल पंप पर लूटपाटों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस द्वारा इन मामलों में कई गिरफ्तारियां भी की गई है बावजूद इसके लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
Categories: NATIONAL NEWS
Latest Posts
- Indian Army Demonstrates Massive Firepower During Exercise Brahmastra Across Rajasthan’s Forward Desert Sectors, Apache Attack Helicopters Showcase Precision Strike Capability Amid Strategic Focus on Bikaner, Jaisalmer and Ganganagar Regions

- Race for India’s Next CDS Intensifies Amid Strategic Lobbying and Service Rivalries: Names Like Vice Adm. Sanjay Jasjit Singh, Lt Gen N. S. Raja Subramani and Lt Gen A K Singh in Focus as Government Weighs Crucial Decision on Military Reforms and Theatre Command Implementation

- प्री-प्राइमरी कक्षाओं के आरटीई पुनर्भरण पर 15 अप्रैल तक दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए, तो प्राईवेट स्कूल्स नहीं देंगे प्रवेश

- अब भुजिया हुई महंगी, उद्योग-श्रमिक सहमति से नई दर लागू…

- सावधानी रखते हुए से थामे पतंगों की डोर, विद्युत हादसों से रहेंगे दूर

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


Leave a Reply