बीकानेर: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. हबीब खान पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को कई गोपनीय जानकारियां लीक कर रहा था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का दावा है कि हबीब खान की गिरफ्तारी से एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. गिरफ्तार आईएसआई एजेंट ने कई खुलासे भी किए हैं. हबीब से क्राइम ब्रांच की टीम लगातार पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक हबीब को राजस्थान के पोखरण से पकड़ा गया. वह राजस्थान के ही बीकानेर का निवासी बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि हबीब खान सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ था. वह सोशल वर्क में एक्टिव रहता था. हबीब खान पिछले कई साल से कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम कर रहा है. फिलहाल हबीब के पास आर्मी के एरिया में सब्जी की सप्लाई करने का ठेका था. वह सैन्य क्षेत्र में सब्जी की सप्लाई कर रहा था. साथ ही पोखरण क्षेत्र में इंदिरा रसोई में भी सब्जी की सप्लाई के ठेके से भी हबीब जुड़ा बताया जाता है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम हबीब खान को राजस्थान के पोखरण से पकड़कर दिल्ली ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. केंद्रीय एजेंसियों ने भी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए हबीब से पूछताछ की. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि हबीब खान से पूछताछ के आधार पर आईएसआई के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है और उसे ध्वस्त करने में ये सहायक होगा. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI जासूस दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच हबीब खान को जासूसी के संदेह पकड़ा जैसलमेर/पोकरण. सीमांत जैसलमेर जिले पर देश के दुश्मनों की नापाक नजर लगातार बनी हुई है और यही वजह है कि आए दिन देश की गोपनीय सूचनाएं बाहर भेजने वाले संदिग्ध लोगों तक सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां के हाथ पहुंच रहे हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया हैै। दुश्मन देश को सामरिक सूचनाएं भेजने व जासूसी करने के आरोप में एक जने को दस्तयाब किया गया हैै। उससे सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। मिलिट्री इंटेलीजेंस की पोकरण व दिल्ली की टीम ने हबीब खां को दस्तयाब किया है। जो मूलत: बीकानेर का निवासी हैै तथा गत दो-तीन वर्षों से पोकरण में निवास कर रहा है। उस पर सामरिक सूचनाएं दुश्मन देश को भेजने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार हबीब खां पर संदेह है कि वह गत लम्बे समय से दुश्मन देश को सामरिक सूचनाएं भेजता था तथा वह सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। दो दिन पूर्व एमआई की टीम ने घेराबंदी कर उसे बीकानेर जाते समय रास्ते से दबोचा और अब उससे पूछताछ की जा रही है। हबीब खां पर लम्बे समय से सुरक्षा एजेंसियां नजर रखे हुए थी। एमआई की पोकरण व दिल्ली की टीम ने दो दिन पूर्व बीकानेर जाते समय हबीब खां को पकड़ा। इस दौरान टीम ने करीब आधा दर्जन वाहनों की सहायता ली। पोकरण से बीकानेर के रास्ते में अलग.अलग जगहों पर टीम वाहनों के साथ खड़ी रही। इसके बाद फलोदी से करीब 30-40 किमी आगे निकलने पर टीम ने गाड़ी को रोका तथा हबीब खां को पकड़ लिया। हबीब खां करीब दो वर्ष पूर्व पोकरण आया। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान वह समाजसेवा करता नजर आया। कोरोना के दौरान जब बाहरी मजदूरोंए गरीब व जरुरतमंदों को भोजन करवाने की प्रशासन के समक्ष समस्या उत्पन्न हुईए उस समय हबीब खां ने आगे आकर करीब दो माह तक लगातार सुबह व शाम के समय मजदूरोंए गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया। इसके साथ ही जरूरतमंदों व गरीबों की सेवा के कार्य भी उसकी ओर से किए जाते थे। जिससे वह काफी चर्चित भी रहा। राज्य सरकार की ओर से संचालित इंदिरा रसोई योजना में हबीब खां पोकरण का कार्य देखता है। कस्बे में रसोई का संचालक हबीब खां स्वयं था। इस वर्ष कोरोना काल में भी उसने सेवा के कई कार्य किए। गत कुछ माह पूर्व हुए नगरपालिका चुनाव में उसने अपने परिवार की एक महिला सदस्य को निर्दलीय के रूप में पार्षद का चुनाव भी लड़वाया था।
Categories: NATIONAL NEWS
Latest Posts
- INDIAN ARMY CONTINGENT DEPARTS FOR UZBEKISTAN FOR JOINT MILITARY EXERCISE ‘DUSTLIK 2026’, BOOSTING STRATEGIC MILITARY SYNERGY IN CENTRAL ASIA

- आज का पंचांग और राशिफल

- मीरा शाखा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह: सेवा-संस्कार के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी ऋतु मित्तल पुनः संरक्षिका, हेमा दाधीच बनीं अध्यक्ष; देहदान के संकल्प ने कार्यक्रम को बनाया ऐतिहासिक

- सेवा भारती व नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन बीकानेर के द्वारा भारत रत्न पूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि बस्ती बंगला नगर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

- स्व. संगीता कंवर की नौवीं पुण्यतिथि पर लगा आठवां विशाल रक्तदान शिविर: कुल 121 यूनिट रक्त संग्रह

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS






Leave a Reply