Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीकानेर: भंवरलाल की हत्या करके नत्थूसर, बारहगुवाड़ होते हुए शहर में घुसा आरोपी, शरण ना मिली तो जा छिपा डूडी पेट्रोल पंप के पास ठिकाने पर, पुलिस ने दबोचा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में हुए भंवरलाल जाजड़ा हत्याकांड का आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुका है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इंस्पेक्टर महेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी विकास रंगा पुत्र राजेंद्र रंगा को दबोच लिया गया है। हालांकि गिरफ्तारी कुछ औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद की जाएगी।
पुलिस के अनुसार भंवरलाल व आरोपी विकास दोनों रत्ताणी व्यासों के श्मशान में थे। दोनों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ। आरोपी विकास ने पूनम स्वामी को फोन कर कहा कि वह झगड़ रहे हैं। पूनम मौके पर पहुंचा और देखते ही देखते आरोपी ने भंवरलाल को चाकू मार दिया। घायल भंवरलाल को पूनम पीबीएम अस्पताल ले गया। लेकिन उसकी जान बच नहीं पाई।
उधर आरोपी विकास नशे में धुत्त नत्थूसर गेट से शहर के अंदर घुसा। वह नत्थूसर व बारहगुवाड़ होते हुए आगे बढ़ा। वह रास्ते भर हंगामा करते गया।
सूत्रों का कहना है कि वह शहर में किसी जगह शरण लेने गया मगर वहां उसे शरण नहीं मिली तो डूडी पेट्रोल पंप के पास स्थित एक मकान में चला गया। महेंद्र मीणा के अनुसार वह मकान के कमरे में गया और दरवाजा बंद करके छिप गया। यहां आरोपी व उसकी माता खाना बनाते हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी नशेड़ी है। छुट पुट वारदातें करता रहता है।
आरोपी के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में तीसरा दोस्त गवाह बताया जा रहा है।मीणा ने बताया कि गहन जांच के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं। मामले में सकारात्मक पक्ष यह रहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराध के आरोपी को किसी ने भी शरण नहीं दी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!