Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीकानेर में देसी कट्टा दिखाकर रुपए और मोबाइल छीनने की वारदातें करने वाला शख्स देसी कट्टे सहित गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। सदर पुलिस थाना अंतर्गत अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है।
जिला विशेष टीम और सदर थाने की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी ने बीकानेर शहर के पूगल फाटा गंगानगर चौराहा आदि जगहों पर रुपए और मोबाइल छीनने की वारदातों को भी स्वीकार किया है ।
कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के अनुसार आरपीएस अधिकारी वृत्त सदर पवन कुमार भदोरिया के निर्देशन में पुलिस थाना सदर जिला विशेष टीम प्रभारी सुभाष बिजारणिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत सूचना मिली थी कि करणी सिंह स्टेडियम के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार सहित वारदात की प्लानिंग कर रहा है। जिस पर जिला विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए करणी सिंह स्टेडियम के पास धूलिया पुत्र जेठाराम 19 साल बड़ी जसोल आई रामदेव मंदिर के पास को अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में मुलजिम ने स्वीकार किया कि उसने गत 29 जून को गजनेर रोड ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति को डरा धमका कर जेब से मोबाइल छीन लिया था तथा इसमें दो अन्य व्यक्ति भी उसके साथ शामिल थे। इसके साथ ही मुलजिम ने कुछ समय पूर्व पुगल फाटा के पास गंगानगर चौराहे के पास रुपए एवं मोबाइल छीनने की वारदातें भी स्वीकार की है साथ ही सर्वोदय बस्ती से एक मोबाइल की दुकान में चोरी करना भी स्वीकार किया है।
अभियुक्त सागर उर्फ धूलिया के खिलाफ पुलिस थाना कोटगेट में चोरी और मारपीट के दो मुकदमे तथा एक मुकदमा पुलिस थाना रावल में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है। कार्यवाही करने वाली टीम में डीएसपी प्रभारी सुभाष ,उप निरीक्षक रामकरण सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रामफूल मीणा, हेड कांस्टेबल कानदान सांडू, हेड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार ,साइबर सेल हेड कांस्टेबल दीपक यादव इत्यादि शामिल हैं।मुलजिम से पूछताछ में और भी वारदातें खुलने की संभावना है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!