बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर में पांच जनों की मौके पर मौत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में भारतमाला सड़क पर ट्रक और स्कोर्पियों के बीच टक्कर में पांच जनों की मौत हो गई। पांचों मृतक गुजरात के रहने वाले थे। हादसा रासीसर गांव के पास भारतमाला प्रोजेक्ट की सड़क पर हुआ। हादसे के बाद पलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
डॉ. प्यारेलाल शिवरान मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार आज सुबह स्कोर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। इसमें गुजरात के डॉ. प्रतीक, उनकी
पत्नी हेतल, गुजरात में ही कम्युनिटी हेल्थ
ऑफिसर डॉ. पूजा, उनके पति के साथ ही डॉ.
प्रतीक-हेतल की बेटी की मौके पर ही मौत हो
गई। पांचों का शव मौके से हटाकर मोर्चरी में
रखा जा रहा है। घटना के बारे में मृतकों के
परिजनों को सूचना कर दी गई है। अभी ये स्पष्ट
नहीं हो पाया है कि ये लोग कहां से आ रहे थे
और कहां जा रहे थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कोर्पियो पूरी तरह पिचक गई। इसमें सवार लोग स्कोर्पियो में फंस गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि काफी देर तक इन्हें किसी ने संभाला ही नहीं, क्योंकि भारत माला प्रोजेक्ट पर ज्यादा आवागमन नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

ट्रक के अंदर जा घुसी स्कोर्पियो

माना जा रहा है कि स्कोर्पियो चला रहे शख्स को नींद आ गई। उसने कार को ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। एक तरफ का हिस्सा ट्रक के पीछे के हिस्से में जा घुसा। जिससे स्कोर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इसमें फंसे लोगों के शव निकालने में ही मशक्कत करनी पड़ रही है।

Categories:
error: Content is protected !!