NATIONAL NEWS

बीकानेर में बन रहा जंबूरी द्वार
राज्य पदाधिकारियों ने किया अवलोकन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 27 नवंबर। 18वीं राष्ट्रीय भारत स्काउट गाइड जंबूरी में लगने वाला जंबूरी द्वार बीकानेर में बनाया जा रहा है। जंबूरी द्वार के निर्माण का जायजा रविवार को राज्य पदाधिकारियों ने लिया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय बीकानेर पर सहायक स्टेट कमिश्नर राजेन्द्र जोशी एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल ने मंडल मुख्यालय पर बन रहे जंबूरी द्वार का अवलोकन किया।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि 4 से 10 जनवरी 2023 तक रोहट (पाली) में होने वाली राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान का प्रतियोगिता द्वार बनेगा। इसकी जिम्मेदारी बीकानेर संभाग को दी गई है। बीकानेर संभाग द्वारा बनाए जा रहे गेट के दौरान पदाधिकारियों ने आवश्यक निर्देश प्रदान किए। जोशी ने बताया कि बीकानेर मंडल द्वारा जंबूरी में बनाए जाने वाला गेट उच्च स्तर का है। राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान की सांस्कृतिक छटा को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जंबूरी में देश भर के स्काउट गाइड सहित विभिन्न देशों के लगभग 35 हजार स्काउट गाइड के भाग लेने की संभावना है।
बन्नालाल ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि विभिन्न राज्यों के संभागी अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर लीडर ट्रेनर प्रह्लाद राय जांगिड़, सहायक लीडर ट्रेनर सुगनाराम चौधरी, सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित, श्रीवल्लभ पुरोहित, रोवर स्काउट कपिल सुथार, गोपी प्रजापत, नवीन, भानु गोदारा आदि उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!