NATIONAL NEWS

बीकानेर में बस ने बाइक को मारी टक्कर, पीबीएम के संविदाकर्मी की मौत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बस ने बाइक को मारी टक्कर, पीबीएम के संविदाकर्मी की मौत

बस ने बाइक को मारी टक्कर, पीबीएम के संविदाकर्मी की मौत

बीकानेर. जामसर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पीबीएम के संविदाकर्मी व उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गए। बाद में संविदाकर्मी ने दम तोड़ दिया। जामसर एसएचओ इन्द्र कुमार ने बताया कि धोलिया निवासी जितेन्द्र (28) पुत्र गोविन्द मेघवाल अपनी पत्नी यशोदा के साथ शाम को बीकानेर से धोलिया गांव जा रहा था। गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोग पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि जितेन्द्र पीबीएम अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में संविदा पर अटेंडेंट लगा था।

ड्यूटी के बाद पत्नी को लेकर जा रहा था गांव

एसपी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मुकेश आर्य नें बताया कि जितेन्द्र पीबीएम के यूरोलॉजी में पिछले 10-11 साल से अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। एक-डेढ़ साल पहले नर्सिंग का कोर्स भी कर लिया था। उसकी पत्नी यशोदा गजनेर थाना क्षेत्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है। बुधवार को जितेन्द्र पीबीएम में ड्यूटी करने के बाद बाइक से पूगल फांटे गया। वहां से यशोदा को लेकर धोलेरा गांव के लिए रवाना हुआ। धोलेरा गांव में मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आई बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। जितेन्द्र के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हाल ही में हुई थी शादी

जितेन्द्र व यशोदा की डेढ़-दो महीने पहले ही शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी बीकानेर में मकान किराए पर लेकर रह रहे थे। कभी-कभार गांव जाते थे। गुरुवार को दोनों जयमलसर व धोलेरा जाने के लिए रवाना हुए थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!