NATIONAL NEWS

बीकानेर में महज 22 साल का यह युवक बेच रहा है हथियार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*बीकानेर में महज 22 साल का यह युवक बेच रहा है हथियार*
बीकानेर ,08 अप्रैल
बीकानेर। बीकानेर पुलिस लगातार एक्शन में है। पुलिस ने एक और हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात ये है कि इस युवक की उम्र महज 22 साल की है और हथियार बेच रहा है। बता दें कि पिछले दिनों पुलिस ने एक नाबालिग को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। जिसको आरोपी ने हथियार बेचा था। कोटगेट थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बतााया कि नाबालिग से पूछताछ करने पर उसने बताया कि जयमलसर निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह जाति राजपुत से हथियार खरीदा है। सुरेंद्र सिंह अभी बीकानेर में नत्थूसर गेट के रामदेव मंदिर के पास रहता है। उसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र सिंह पहले से गिरफ्तार था, उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। अब कुछ और हथियार के शौकीन पुलिस के सामने आ सकते हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!