NATIONAL NEWS

बीकानेर में महिला की गला काटकर हत्या:शाम को मंदिर जाने का कहकर घर से निकली थी, 10 किलोमीटर दूर मिला शव

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में महिला की गला काटकर हत्या:शाम को मंदिर जाने का कहकर घर से निकली थी, 10 किलोमीटर दूर मिला शव

बीकानेर में एक युवक ने महिला की गला काटकर हत्या कर दी। महिला का शव घर से 10 किलोमीटर दूर मिला था। पुलिस ने जब पड़ताल की तो एक युवक पर शक गया और उसे हिरासत में लिया।

मामला शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में के श्रीगंगानगर मार्ग का है। महिला लक्ष्मी पुरोहित (35) पत्नी राजेश पुरोहित का शव थाना क्षेत्र के आरपीसी कॉलोनी के मैन गेट से 500 मीटर दूर मिला है। ​महिला सोमवार शाम से गायब थी, जिसका शव देर रात 1 बजे पुलिस ने बरामद किया।

घर से मंदिर जाने का कहकर निकली थी

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी पुरोहित नया शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह ब्यूटी पार्लर चलाती है और पति सरकारी कर्मचारी है। पति राजेश पुरोहित ने बताया कि लक्ष्मी सोमवार शाम करीब 6 बजे घरवालों का मंदिर जाने का कहकर निकली थी।

रात करीब 10 बजे तक वह नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। इस बीच बीछवाल पुलिस को रात 1 बजे शव मिलने की जानकारी मिली, जिसके बाद मंगलवार सुबह लक्ष्मी के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। पति राजेश को पीबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में बुलाया गया, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की।

इसके बाद राजेश ने मुक्ता प्रसाद नगर में रहने वाले समीर नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और बताया कि वह काफी दिनों से उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। लक्ष्मी भी उससे काफी परेशान थी।

चाकू से गला काटा और कॉलोनी में फेंका

एएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे उसे हिरासत में लिया। प्रारं​भिक जांच में सामने आया कि समीर ने महिला का गला काटा और इसके बाद उसका शव किसी और आरसी कॉलोनी में शव को फेंक दिया था।

घटना के बाद एएसपी समेत सीओ सदर शालिनी के निर्देश पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि मौके से कोई हथियार नहीं मिला है। ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी को घायल हालत में पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह घायल क्यों और कैसे हुआ इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

हर्षों के चौक में है पीहर

लक्ष्मी का पीहर हर्षों के चौक में है। लक्ष्मी के भाई अमरचंद मोहता इन दिनों गिरिराज जी दर्शन के लिए गए हुए हैं, जहां से वो बीकानेर के लिए रवाना हो गए हैं। लक्ष्मी के स्वयं के छोटी बेटी है। ससुराल साले की होली है। घटना की जानकारी के बाद वहां परिजन ओर अन्य सामाजिक संस्थान के पदाधिकारी शामिल हुए और कार्रवाई की मांग करने लगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!