बीकानेर में सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर में हथियार रखने के डिपो पर तैनात सेना के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। उसने सर्विस राइफल से ही खुद पर गोली चलाई। मौके पर ही मौत हो गई। साथी जवान उसे पीबीएम अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन वो दम तोड़ चुका था। अब बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उत्तराखंड के लक्ष्मण सिंह ने सोमवार सुबह सुसाइड किया। वो बीछवाल थाना क्षेत्र में कैंट एरिया में हथियार रखने के डिपो (आयुध डिपो) पर तैनात था। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद साथी जवान दौड़कर उसके पास पहुंचे। तब तक वो अचेत हो चुका था। उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त मोके पर पहुंच गए हैं। फि़लहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उसके पास से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट अब तक नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Categories:
error: Content is protected !!