बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल के पक्ष में कांग्रेस द्वारा वाहन रैली का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1779211493160206633?t=zKJJZunHJgJCq6Y8Brfbnw&s=19
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर। बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल के पक्ष में आज कांग्रेस की ओर से वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली जस्सूसर गेट के अंदर से रवाना हुई। रैली में बी के स्कूल,डागा चौक,सोनगिरी कुंआ,दाउजी रोड,जोशीवाड़ा,कोटगेट,केईएम रोड,सादुलसिंह सर्किल होती हुई विश्नोई धर्मशाला पहुंची। बारिश के बाद भी रैली में कांग्रेसजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल के साथ पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत,देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,प्रदेश पदाधिकारी जियाउररहमान,लूणकरणसर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ राजेन्द्र मूंड,पूर्व महापौर मकसूद अहमद,मदनगोपाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में पाटी पदाधिकारी,पार्षद,पूर्व पार्षद,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी,सेवादल के पदाधिकारी,यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी,पार्षद प्रत्याशी,विधानसभा प्रभारी,लोकसभा चुनाव प्रभारी,ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!