बीकानेर संभाग में रविवार को हो सकती है बारिश:अधिकतम तापमान 37 के पार, गर्मी से लोग परेशान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर संभाग में रविवार को हो सकती है बारिश:अधिकतम तापमान 37 के पार, गर्मी से लोग परेशान

बीकानेर

बीकानेर संभाग में अगले दो दिन में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल बीकानेर में अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से रात की गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं है।

बीकानेर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ये पिछले दिनों की तुलना में अधिक है। दोपहर के बाद अब शाम तक गर्मी का अहसास रहा। तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब बारिश होने की उम्मीद बंधी है। रविवार को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में झारखंड व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा आज मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर से होकर गुजर रही है। जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 22-23 सितंबर के दौरान मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज होने की संभावना है। 24 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग सहित अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दोनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा 25 सितंबर के आसपास मानसून के विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी सप्ताह में जारी रहने की सम्भावना है।

Categories:
error: Content is protected !!