बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के केंद्रीय मंत्री बनने पर परकोटे मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1799833255635812693?t=2C9GkCPLsVyDz6Q4I5n0ZQ&s=19
[metaslider id=”83227″]

विश्व भर में लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने एवं बीकानेर के लोकप्रिय सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल के केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप मे शपथ लेने पर बीकानेर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडे एवं मिठाइयां बांटी।

वरिष्ठ भाजपा नेता मोतीलाल हर्ष ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर आमजन का आभार प्रकट किया।

पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने मोदी सरकार को लोककल्याण कारी बताते हुए सबके साथ और सबके विकास के विजन के साथ काम करने वाली सरकार बताया। पार्षद दुलीचंद शर्मा ने इस अवसर को बीकानेर के लिए गौरव का पल बताया।

गौरतलब है कि अर्जुनराम जी मेघवाल बीकानेर से लगातार चौथी बार सांसद बने है और मतगणना मे बीकानेर पश्चिम से सबसे अधिक लीड लेते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मोतीलाल हर्ष, पूर्व पार्षद राजा सेवग, पार्षद प्रदीप पार्षद दुलीचंद, संजय शर्मा, दाऊलाल जोशी, सुरेश कच्छावा, आशीष एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं व मोहल्लेवासियों ने उपस्थित समस्त लोगों को बधाइयां दी।

Categories:
error: Content is protected !!