बीकानेर सीएमएचओ एपीओ, मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिया ब्यूरोक्रेसी को सख्त संदेश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]


बीकानेर/ जयपुर।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने VC कर ब्यूक्रेसी को दो टूक संदेश दे दिया है।
संवेदनशील प्रशासन के साथ आम आदमी की सहूलियत पर ध्यान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा
मैराथन VC में बारीकी से फ़ीडबैक के साथ अपने दिशा निर्देश भी दिए गए।
बीकानेर को लेकर CM ने ख़ासी नाराज़गी जताई।
CMHO और BCMHO को हटाने की बात कही।
दरअसल प्रभारी सचिव नवीन जैन ने फीडबैक दिया था।
नवीन जैन की बैठक में भी cmho नहीं आए थे।
आज CM की VC के दौरान भी cmho अवकाश पर रहे।
ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कड़ी नाराज़गी जताई तथा दोनों को हटाने की बात कही। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें एपीओ कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर सीएमएचओ एवं श्रीडूंगरगढ़ बीसीएमओ को किया गया एपीओ, विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने दी जानकारी, प्रभारी सचिव के दौरे में बीकानेर के सीएमएचओ डॉ. मोहित सिंह तंवर अनुपस्थित थे, इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ के बीसीएमओ डॉ. जसवंत सिंह की भी लापरवाही आई सामने, मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया है एपीओ, दोनों अधिकारियों का एपीओ के दौरान मुख्यालय रखा गया है निदेशालय जयपुर।

Categories:
error: Content is protected !!