बीकेईएसएल केवल सरकार के साथ : वाइस प्रेसीडेंट सीईएससी राजस्थान अरूणाभा साहा का बयान, साफ की स्थिति

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर/बीकानेर। राजस्थान विधानसभा में बीकानेर शहर में विद्युत आपूर्ति को लेकर क्षेत्रीयविधायक जेठालाल व्यास के आरोपों के बाद बीकेईएसएल द्वारा बयान जारी कर स्थिति साफ की गई है।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय विधायक श्री जेठानन्द व्यास ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में बीकानेर शहर में विद्युत आपूर्ति और उससे सम्बंधित मुद्दे उठाए। जिसके बाद बयान जारी करते हुए वाइस प्रेसीडेंट सीईएससी राजस्थान अरूणाभा साहा ने कहा है कि कंपनी श्री व्यास का पूरा सम्मान करती है और हमारे अधिकारी श्री व्यास से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने विधानसभा में जो आरोप लगाए हैं उनके बारे में मैं यह बताना चाहूंगा कि बीकेईएसएल का किसी भी राजनीतिक दल से कोई जुडाव नहीं है, कम्पनी केवल राज्य सरकार के प्रति जवाबदेह है। अगर कोई कर्मचारी किसी राजनीतिक पक्ष को लेकर काम कर रहा है तो कम्पनी अपने स्तर पर अन्दरूनी जांच कराएगी। जहां तक बिजली बन्द होने पर जनरेटर से आपूर्ति का सवाल है तो ऐसा कम्पनी और सरकार के बीच हुए अनुबंध में कोई प्रावधान नहीं है। यह बात सही है कि इस बार गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी लेकिन इसका प्राथमिक कारण राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के 132 केवी जीएसएस में फॉल्ट आने और अधिक गर्मी से विद्युत तंत्र का ओवर लोडिंग होना रहा। बीकेईएसएल ओवर लोडिंग की समस्या का समाधान करने के लिए उचित कार्रवाई कर रही है।

*

I

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!