NATIONAL NEWS

बेणेश्वरधाम के महंत पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, गाड़ी पर पथराव से गंभीर हालात में अहमदाबाद किया रेफर

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बेणेश्वरधाम के महंत पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, गाड़ी पर पथराव से गंभीर हालात में अहमदाबाद किया रेफर

राजस्थान के बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज पर हमला किया गया। महंत की कार पर पथराव कर शीशे तोड़े गए जिससे उन्हें चोटें आई हैं। गंभीर अवस्था में महंत को अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

डूंगरपुर/जयपुर : राजस्थान के प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज पर बीती देर रात हमला हुआ। इस दौरान महंत अपनी कार से जा रहे थे। इस बीच उन पर पथराव शुरू कर दिया गया। कार पर हुए पथराव में एक पत्थर कांच का शीशा तोड़ते हुए महंत के मुंह पर जा लगा। जिससे उनके जबड़े में गम्भीर चोट आई है। महंत को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। महंत के साथ उनका परिवार भी था।

रात के अंधेरे में बदमाशों ने किया पथराव

घटना की जानकारी के अनुसार वागड़ क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बेणेश्वर धाम जाने के लिए कार से रवाना हुए। इस दौरान सरोदा के समीप पुलिया पर अंधेरी के समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया। इससे कार में सवार महंत का परिवार बुरी तरह भयभीत हो गया। वहीं पथराव के दौरान कांच का शीशा तोड़कर एक पत्थर महंत के मुंह पर लगा। जिसके कारण उनके मुंह और जबड़े में गंभीर चोटे आई। हमले में लहूलुहान हुए महंत को देखकर परिवार भयभीत हो गया। इसके बाद उन्हें सागवाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।

महंत पर हमले की घटना से लोगों में आक्रोश

महंत पर बीती रात हुए हमले के बाद उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही महेंद्रजीत सिंह मालवीय और सांसद कमल कटारा ने भी उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली। उधर, घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!