Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

भरतपुर : रूपवास पुलिस थाने में ACB की कार्यवाही, 10 हजार की रिश्वत लेते ASI ट्रेप

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


भरतपुर। : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) की टीम ने रूपवास थाना के सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है. आरोपी सहायक उप निरीक्षक परिवादी से एक पुराने मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने और ट्रैक्टर चालक की जमानत लेने की एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत (Bribe) मांग रहा था. एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों आज गिरफ्तार कर लिया.
परिवादी धीरेंद्र सिंह से आरोपी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बजरी परिवहन व आर्म्स एक्ट में जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने और ट्रैक्टर के चालक की जमानत लेने की एवज में 17 जून को 20 हजार की रिश्वत मांगी. परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी के अधिकारियों से की, जिसके बाद शिकायत की पुष्टि की गई.
एएसपी महेश मीना ने बताया कि आरोपी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार ने परिवादी से 10 हजार की रिश्वत ली और उसे पुलिस थाने रूपवास में बने एएसआई कक्ष में लगे बेड की चादर के नीचे रख दिया. जहां से एसीबी की टीम ने रिश्वत राशि को बरामद (ACB Trap) कर लिया है.
एसीबी टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा के नेतृत्व में उप अधीक्षक परमेश्वर लाल, हेड कांस्टेबल रीतराम और रीडर हरभान सिंह आदि मौजूद रहे. फिलहाल, टीम की तरफ से कार्रवाई जारी है और आरोपी के घर पर भी सर्च की कार्यवाही हो रही है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!