NATIONAL NEWS

भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है– महंत बालकनाथ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित महंत बालक नाथ मुख्य वक्ता उपस्थित रहे

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी शहर और देहात सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन आज शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया की अध्यक्षता में भाजपा संभाग कार्यालय में सम्पन्न हुआ सम्मेलन में मुख्य वक्ता इस कार्यक्रम के संभाग संयोजक तिजारा विधायक महंत बालक नाथ ने जनसंघ से लेकर भाजपा के 46 वर्षों के इतिहास रीतिनीति की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पूर्व विधायक किशनाराम नाई के निधन पर दो मिनट का मोन रखकर शोक व्यक्त किया।
विधायक महंत बालकनाथ ने कहा भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है पार्टी का लक्ष्य भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है हमारी पार्टी की ताकत कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता की ताकत से हम आज सत्ता में है संगठन के माध्यम से हमें राष्ट्र को निर्मित करना है बिना किसी कमीशन खोरी के आज सरकार का पैसा किसान, युवा, महिला, बुजुर्ग के खाते में जाता है देश का आम नागरिक एक सुखद जीवन जी रहा है। 11 वर्षों में बहुत परिवर्तन आया है अगर हमारा देश ऐसे ही आगे बढ़ता रहा 20 साल में आप कल्पना नहीं कर सकते इतना विकसित देश होगा वक्फ संशोधन विधेयक के माध्यम से कानूनन भूमाफिया को मोदी सरकार ने आज खत्म करने का काम किया मुस्लिम समाज के लोगों की भूमि इन भूमाफिया ने कब्जा कर रखा था इस लूट को मोदी सरकार ने खत्म किया है प्रदेश में भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के बजट में प्रत्येक विधानसभा को उम्मीद से ज्यादा बजट दिया है आगामी दिनों में प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छुएगा।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने भाजपा की ‘पंच निष्ठा’ का उल्लेख किया इसमें राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, सामाजिक-आर्थिक विकास, सर्वधर्म समभाव और मूल्य आधारित राजनीति शामिल है सुशासन के मूल मंत्र से भाजपा ने राजनीति में नया मानदंड स्थापित किया है।
विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा सक्रिय सदस्य संगठन की असली ताकत हैं कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा पार्टी का सक्रिय सदस्यों की मेहनत का नतीजा है आज केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है जनप्रतिनिधि का भी दायित्व है वो इन कार्यकर्ता के सुख दुख का साथी बने में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घर जाऊंगा उनके हाल पूछूंगा उनके काम करूंगा ये मेरी जिम्मेदारी है।
जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया ने कहा भाजपा ने देश की राजनीति की दिशा और दशा दोनों को बदला है और संगठनात्मक रूप से भी निरंतर सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है निशुल्क खाद्यान्न, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और सुमंगला जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों तक उनका हक पहुंच रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा एक और जहाँ तक सभी पार्टियों में वंशवाद एवं परिवारवाद और बहुतायत में जातिवाद हावी है वही भाजपा एक मात्र ऐसा संगठन है जो विशुद्ध रूप से लोकतांत्रिक है और सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्यकर्ताओं को समर्पित पार्टी है।
महामंत्री मोहन सुराणा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पंवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज के कार्यक्रम में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, जितेंद्र राजवी, विजय उपाध्याय, गोकुल जोशी, शिव प्रजापत, सवाई सिंह तंवर, शिव स्वामी, राधा देवी सियाग, आस्करण भट्टड़, नवरत्न घिंटाला, मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, भारती अरोड़ा, अनुराधा सुथार, जगदीश सोलंकी, देवीलाल मेघवाल, रामनिवास कसवा, जुगल सिंह बेलासर, मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, चंद्र मोहन जोशी, सोहन चांवरिया, राजाराम सीगड़, जसराज सिंवर, सरोज भोभरिया, श्रीराम धायल, महेंद्र तंवर, विनोद गिरी, वेद व्यास, पंकज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, देवरूप शेखावत, मुकेश सैनी, धर्मपाल डूडी, सुशील आचार्य, दाऊलाल हर्ष, श्याम सिंह हांडला, किशन चौधरी, आरती आचार्य, विनोद करोल, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, पूनमचंद विश्नोई, संपत पारीक, दिलीप पूरी, हुकमचंद कांटा, पाबूदान सिंह राठौड़, मधुरिमा सिंह, देवकिशन मारू, जोगेंद्र शर्मा, किशोर आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, ओम रामावत, मांगीलाल गोदारा, संगीता शेखावत, निशांत गौड, अरुण सोलंकी, अनूप गहलोत, अनिल हर्ष, मगाराम नाई, भवानी सोनी, राम कुमार व्यास, राजश्री कहछवा, उपासना जैन, अरुण जैन, राधा खत्री, सुखराम दावा, अरुण भाटी, प्रीति चांडक, महेंद्र ढाका, गिरधारी सिंह, हिमांशु शर्मा, अरुण जैन, इंदु वर्मा उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!