NATIONAL NEWS

भाजपा मंडल अध्यक्ष लापता, शोभासर झील के पास मिली बाइक:सोशल मीडिया पर लिखा- अपना ख्याल रखना… शायद हम फिर कभी न मिलें

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भाजपा मंडल अध्यक्ष लापता, शोभासर झील के पास मिली बाइक:सोशल मीडिया पर लिखा- अपना ख्याल रखना… शायद हम फिर कभी न मिलें

भाजपा के लालगढ़ मंडल के अध्यक्ष विनोद करोल (फाइल फोटो)

बीकानेर भाजपा के लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल शनिवार से लापता हैं। उनकी बाइक शोभासर झील के पास मिली है। सूचना पर बीछवाल थाना पुलिस और शहर व देहात भाजपा जिला अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम झील में तलाश कर रही है।

लालगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष आरसीपी कॉलोनी निवासी विनोद करोल (50) शनिवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। शाम तक नहीं लौटे तो उनके पुत्र ने बीछवाल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन व उनके जानने वालों से पता करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। विनोद ने लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था- अपना ख्याल रखना… शायद हम फिर कभी न मिलें।

रविवार सुबह शोभासर झील के पास विनोद की बाइक मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य और देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी वहां पहुंचे। बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त ने झील में तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद डॉग् स्क्वायड टीम भी पहुंची और आसपास क्षेत्र में तलाश कर रही है।

बीकानेर के शोभासर जलाशय के पास बाइक मिलने पर भाजपा नेता वहां पहुंचे। बीछवाल पुलिस भी मौके पर है।

बीकानेर के शोभासर जलाशय के पास बाइक मिलने पर भाजपा नेता वहां पहुंचे। बीछवाल पुलिस भी मौके पर है।

परेशान थे मंडल अध्यक्ष?

अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष घर से क्यों गए और शोभासर झील के पास उनकी बाइक कैसे पहुंची? ऐसा बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर पिछले कुछ दिनों से विनोद परेशान थे।

कल शाम तक की मिल रही लोकेशन

अब तक की जांच में शनिवार शाम 6.40 बजे आरसीपी कॉलोनी के पास विनोद की लोकेशन आ रही है। अब ये पता लगाया जा रहा है कि बाइक वहां कैसे पहुंची?

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!