भारतीय मछुआरों के खिलाफ पाकिस्तान का ऑपरेशन:7 मछुआरों से भरी बोट डूबी; पाकिस्तानी सिक्योरिटी एजेंसी के एक नाविक की मौत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारतीय मछुआरों के खिलाफ पाकिस्तान का ऑपरेशन:7 मछुआरों से भरी बोट डूबी; पाकिस्तानी सिक्योरिटी एजेंसी के एक नाविक की मौत

7 मछुआरों से भरी बोट डूबी; पाकिस्तानी सिक्योरिटी एजेंसी के एक नाविक की मौत|विदेश,International - Dainik Bhaskar

तस्वीर पाकिस्तान समुद्र सुरक्षा से जुड़ी एजेंसी PMSA की शिप की है। शिप ने भारतीय मछुआरों की बोट का पीछा किया था। (फाइल)

पाकिस्तान भारतीय मछुआरों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ‘द डॉन’ के मुताबिक, 21 मार्च को 7 भारतीय मछुआरे गलत तरीके से पाकिस्तान की समुद्री सीमा में घुसे थे। यहां मछली पकड़ रहे थे।

पाकिस्तान समुद्र सुरक्षा से जुड़ी एजेंसी PMSA ने इन्हें हिरासत में लेने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। इस बीच भारतीय मछुआरों से भरी बोट डूब गई। 2 मछुआरे लापता बताए जा रहा हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, PMSA की शिप पाकिस्तान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) में पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी भारतीय मछुआरों की बोट दिखी।

किसी भी देश का एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन आमतौर पर 200 समुद्री मील तक फैला होता है। इसमें मौजूद नेचुरल रिसोर्सेज (तेल, गैस और जलीय जंतुओं) पर संबधित देश का अधिकार होता है।

PMSA दो लापता भारतीय मछुआरों की तलाश कर रही है। (फाइल) - Dainik Bhaskar

PMSA दो लापता भारतीय मछुआरों की तलाश कर रही है। (फाइल)

पाकिस्तानियों से बचते समय डूबी बोट
पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय मछुआरे अवैध तरीके से पाकिस्तानी सीमा में मछली पकड़ रहे थे। जैसे ही उन्होंने PMSA की शिप को पास आते देखा वो बचने की कोशिश करने लगे। उन्होंने तेजी से बोट को भारतीय समुद्री सीमा के पास ले जाने की कोशिश की। इस दौरान बोट डूब गई। इस बीच शिप ने कई बार मछुआरों को सरेंडर करने की चेतावनी दी थी।

बोट पर चढ़ गए थे पाकिस्तानी नाविक
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक समय ऐसा आया जब PMSA के नाविक भारतीय बोट पर चढ़ गए। इस दौरान मछुआरों ने बोट ने स्पीड बढ़ा दी और बोट उनकी शिप से टकरा गई। टक्कर के बाद बोट और उस पर सवार सभी लोग डूब गए।

PMSA ने कहा- घटना के दौरान 7 में से 5 मछुआरों और 4 PMSA के नाविकों को बचाया गया। वहीं, 2 मछुआरे लापता हैं। इनकी तलाश जारी है। समुद्र में लापरवाह और गैरकानूनी व्यवहार के साथ ही पाकिस्तानी समुद्र सीमा में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के लिए भारतीय मछुआरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

अरब सागर में कई बार पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसी भारतीय मछुआरों को बंदी बना लेती है। नवंबर 2023 में पाकिस्तान सरकार ने 80 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। - Dainik Bhaskar

अरब सागर में कई बार पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसी भारतीय मछुआरों को बंदी बना लेती है। नवंबर 2023 में पाकिस्तान सरकार ने 80 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

पाकिस्तानी नाव की भारतीय सीमा में पहुंचने की आशंका
इसके पहले 5 मार्च को 45 पाकिस्तानी मछुआरों से भरी बोट डूब गई थी। सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 31 मछुआरों को बचा लिया गया था। लेकिन 14 मछुआरे लापता हो गए थे।

सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने कहा था- हमें आशंका है कि पानी के तेज बहाव के चलते लापता मछुआरे भारत की क्षेत्रीय सीमा में चले गए होंगे। हमने प्रस्ताव दिया की भारत सरकार से इन मामले में मदद मांगी जाए। इस पर प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारत के साथ इस मामले पर चर्चा करेगी और उनकी मदद लेगी।

Categories:
error: Content is protected !!