Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने से अब भी कोई रोक सकता? 4 पॉइंट में समझिए पूरा सिनेरियो

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने से अब भी कोई रोक सकता? 4 पॉइंट में समझिए पूरा सिनेरियो

भारतीय टीम विश्व कप में लगातार 5वीं जीत के बाद सेमीफाइनल का टिकट कटाने के और भी करीब पहुंच गई है। हर कोई जानना चाहता है कि कितने पॉइंट्स उसे और चाहिए या क्या अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ से भारत बाहर हो सकता है..? आइए समझते हैं…

नई दिल्ली: भारत ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा। इस जीत के बाद भारत अब 10 अंकों के साथ विश्व कप 2023 के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। रोहित सेना इकलौती ऐसी टीम है, जिसने टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को पहली हार का सामना करना पड़ा। अब वह 8 अंकों के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अब यहां से हर किसी के मन में सवाल यह है कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने पॉइंट्स काफी हैं या फिर क्या अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने से कोई रोक सकता है? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो नवभारत टाइम्स आपको बता रहा है आगे का सिनेरियो क्या हो सकता है…

2019 में न्यूजीलैंड ने 11 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल के लिए किया था क्वॉलिफाइ
विश्व कप 2019 भी इसी प्रारूप में खेला गया था। उस समय न्यूजीलैंड ने 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया। हालांकि, एक गेम बारिश की भेंट चढ़ने के कारण उसके 11 अंक थे। इसके अलावा नेट रन रेट (एनआरआर) के कारण भी उसे फायदा मिला था। दरअसल, पाकिस्तान के पास भी 11 अंक थे, लेकिन वह नेट रन रेट की वजह से टॉप-4 में पहुंचने से चूक गया था। यहां यह जानना जरूरी है कि 2019 में कुल चार मैच बारिश की वजह से रद्द हुए थे, लेकिन इस बार इस तरह की संभावना कम ही है।

2019 के हिसाब से भारत को अब कम से कम 2 जीत चाहिए
अगर 2019 के सिनेरियो को देखेंगे तो यह माना जा सकता है कि किसी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 6 जीत जरूरी है। इसके लिए भारत को अभी भी एक और जीत की जरूरत है। लेकिन, अगर भारत दो और मैच जीत लेता है तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचन से कोई नहीं रोक सकता है। माना जा रहा है कि इसके साथ ही उसकी नॉकआउट में जगह पक्की हो जाएगी। फिलहाल भारतीय टीम की फॉर्म और आने वाले मैचों को देखते हुए यह मुश्किल कतई नहीं है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की है। एक लाइन में कहा जाए तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का है।

भारत के 4 मैच बचे हैं, धाकड़ टीमों को हरा चुके हैं हम
भारत के 4 मैच बचे हुए हैं। श्रीलंका (2 नवंबर) का सामना करने के लिए मुंबई जाने से पहले भारत अगले सात दिनों में (29 अक्टूबर) लखनऊ में इंग्लैंड से भिड़ेगा। इसके बाद रोहित सेना 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। उसका आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट फैंस यह मान सकते हैं कि इसमें से कम से कम दो मैच तो भारत जीतेगा ही। उसका नेट रन रेट शानदार है तो कम से कम इस मामले में चिंता की बात नहीं है। फिर भी क्रिकेट में एक अटल सत्य यह है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसलिए जब तक आईसीसी सेमीफाइनल में पहुंचने की पुष्टि न कर दे तब तक फैंस को इंतजार करना पड़ेगा।

भारतीय पिच और स्टेडियम में भयंकर सपोर्ट
भारत के लिए होम ग्राउंड सबसे बड़ा एक्स फैक्टर साबित हुआ है। हर भारतीय क्रिकेटर पिच के बारे में जानता, समझता है। इसके अलावा स्टेडियम में पहुंचने वाले फैंस का सैलाब भी अहम भूमिका निभाते हैं। एक साथ लयबद्ध स्वर में विराट, विराट.. रोहित, रोहित.. जीतेगा भाई जीतेगा भारत जीतेगा… जब नारे लगते हैं तो टीम इंडिया की छाती गर्व से चौड़ी हो जाती है। उसके हौसले 7वें आसमान पर होते हैं। दूसरी ओर, इसमें कोई शक नहीं कि हजारों फैंस के बीच विपक्षी टीम के हौसले अपने आप डाउन हो जाते हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!