भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठिए को मारी गोली:रात 1 बजे राजस्थान में घुस रहा था, चेतावनी के बाद भी नहीं रुका तो फायर कर दिया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठिए को मारी गोली:रात 1 बजे राजस्थान में घुस रहा था, चेतावनी के बाद भी नहीं रुका तो फायर कर दिया

श्रीगंगानगर

श्रीगंगागनर से सटी भारत-पाक सीमा पर मारा गया घुसपैठिया। - Dainik Bhaskar

श्रीगंगागनर से सटी भारत-पाक सीमा पर मारा गया घुसपैठिया।

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF ने एक पाक घुसपैठिए को मार गिराया। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान से भारत सीमा में आने की कोशिश कर रहा था। उसे भारतीय सीमा में घुसते हुए BSF के जवानों ने देखा तो उसे मना किया गया। जब घुसपैठिया नहीं माना तो जवानों ने उसे मार गिराया।

घटना श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा बॉर्डर ऑब्जर्वेशन पोस्ट (BOP) में रात 1 बजे की है। वहीं सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह BSF और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सुंदरपुरा BOP का बफर जोन। इसी एरिया में पाक घुसपैठिया को मार गिराया था। (डेमो फोटो)

सुंदरपुरा BOP का बफर जोन। इसी एरिया में पाक घुसपैठिया को मार गिराया था। (डेमो फोटो)

बफर जोन की तरफ थी मूवमेंट, फैंसिंग लांघकर आ रहा था सीमा पार
जानकारी के अनुसार सुंदरपुरा BOP यानी बॉर्डर की निगरानी के लिए पोस्ट के बफर जोन में आता है। रात 1 बजे BSF के जवान गश्त कर रहे थे। बफर जोन के पास ये पूरा इलाका खेती का है। पाक घुसपैठिया फसलों के बीच से भारतीय सीमा में दाखिल हो रहा था।

गश्त के दौरान फेंसिंग के आस-पास जवानों को हलचल महसूस हुई। उसे ट्रेस किया और दूसरे जवानों को अलर्ट किया गया। जानकारों की मानें तो वह फेंसिंग लांघने का प्रयास कर रहा था, तभी BSF के जवानों ने गोली चला दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इसके साथ पाकिस्तान सेना को भी इसके बारे में जानकारी दी गई। घुसपैठिया कहां से है और कौन है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

तीन साल पहले भी मारा गया था घुसपैठिया
तीन साल पहले भी श्रीगंगानगर से सटे अनूपगढ़ सेक्टर की शेरपुरा चेक पोस्ट पर एक घुसपैठिया को मार गिराया था। घुसपैठिया की उम्र करीब 22 से 24 साल के बीच थी। घुसपैठिया तारबंदी पार कर भारत सीमा में आने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान निगरानी दल ने 5 राउंड फायर कर दिए। एक गोली सीने में और एक गोली पैर में लगी थी।

Categories:
error: Content is protected !!