Ramadan Moon Sighting 2023 in India: इमारत-ए-शरिया हिंद द्वारा घोषणा की गई है कि रमजान का पहला दिन शुक्रवार 24 मार्च, 2023 से शुरू होगा । भारत में बुधवार शाम को रमजान का चांद नहीं देखा गया, इसलिए रमज..
Ramadan Moon Sighting 2023 in India: भारत में आज नहीं दिखा रमजान का चांद, जुम्मे से शुरू होगा रमजान का महीना
रमजान का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है। इमारत-ए-शरिया हिंद द्वारा घोषणा की गई है कि रमजान का पहला दिन शुक्रवार 24 मार्च, 2023 से शुरू होगा । भारत में बुधवार शाम को रमजान का चांद नहीं देखा गया, इसलिए रमजान का पवित्र महीना आधिकारिक तौर पर शुक्रवार (जुमा ) से शुरू होगा।
आज सभी लोग चांद का दीदाक करने में लगे रहे, लेकिन महाराष्ट्र आदि से भी अभी तक रमजान का चांद न दिखने की खबर आ रही हैं, वहीं कोलकाता, उत्तर प्रदेश और झारखंड से भी अभी तक चांद के दिखने की कोई खबर सामने नहीं आई है। अगर बुधवार की शाम 29 का चांद हुआ तो पहला रोजा 23 मार्च से शुरू होगा। लेकिन यदि 30 का चांद होगा तो पहला रोजा 24 मार्च शुक्रवार से होगा।
चांद का दीदार बुधवार को नहीं हुआ। गुरुवार से रमजान शुरू नहीं होगा। गुरुवार को चांद दिखने पर शुक्रवार से पाक महीना रमजान का आगाज होगा। रमजान का पहला दिन शुक्रवार होने के कारण उत्साह के साथ जुमे की नमाज अदा की जाएगी। रमजान को लेकर शहर से गांव तक तैयारी जोरों पर है। खासकर मस्जिदों में विशेष तैयारी है। घरों में रोजा को लेकर उत्साह के साथ इफ्तार और सेहरी की तैयारी चल रही है।
चांद दिखने पर तरावाही और दूसरे दिन से शुरू होगा रमजान
चांद दिखने के साथ उसी रात से मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएगी। तरावीह को लेकर हाफिजों ने भी तैयारी तेज कर दी है। कुछ मस्जिदों में हाफिज पहुंच गए हैं। अधिकतर मस्जिदों में 27 दिनों तक तरावीह चलेगी। कुछ में 10 तो कुछ में तीन दिनों तक होगी। नवागढ़ी स्थित खानकाह मुनामिया के नाजिम अता फैसल ने बताया कि बुधवार को चांद नहीं दिखा। अब शुक्रवार से रमजान शुरू होगा। गुरुवार की रात से तरावीह शुरू हो जाएगी। खानकाह मुनामिया में चांद दिखने की रात से 10 दिनों की तरावीह शुरू होगी।

Add Comment