भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसारः लू चलने के हालात की संभावना नहीं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अगले 24 घंटे के लिये तापमान की मौजूदा स्थिति और चेतावनी (14 मई, 2021, भारतीय समयानुसार जारी करने का समयः 0745 प्रातः)

लू और अधिकतम तापमान का आकलन (भारतीय समयानुसार 13 मई को 1530 से 14 मई को 0530 प्रातः तक):

लू की स्थितिः नगण्य
अधिकतम तापमानः-
13 मई, 2021 को 40.0o सेल्सियस विदर्भ के ज्यादातर स्थानों पर; तेलंगाना के कई स्थानों पर; मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर और राजस्थान, गुजरात, पूर्वी मध्यप्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के छिटपुट स्थानों पर दर्ज किया गया।

13 मई, 2021 को अधिकतम तापमान, जो सामान्य से ऊपर रहाः अधिकतम तापमान, जो सामान्य तापमान से 1.6o से 30.0o सेल्सियस ऊपर रहा। यह तापमान अंडमान एवं नीकोबार द्वीपसमूह के कुछ स्थानों पर, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईकल के छिटपुट स्थानों पर दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड के बहुधा स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1o सेल्सियस कम रहा। बिहार और उत्तर ओडिशा में कई स्थानों पर; पश्चिमी बंगाल में गंगा नदी के आसपास के कई इलाकों में तथा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा उत्तरी मध्यप्रदेश के छिटपुट स्थानों पर, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1o से 5.0o सेल्सियस कम रहा। पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम और रायलसीमा के कुछ स्थानों पर; अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश के बीच के इलाके, शेष ओडिशा, दक्षिण मध्यप्रदेश और अंदरूनी कर्नाटक में भी उपरोक्त तापमान दर्ज किया गया। केरल और माहे के ज्यादातर इलाकों; मध्यप्रदेश के कई इलाकों; तटीय आंध्रप्रदेश और यनम के कुछ इलाकों; गुजरात क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के छिटपुट इलाकों में तापमान सामान्य से 1.6o से 3.0o सेल्सियस कम दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में तापमान लगभग सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 42.8o सेल्सियस चंद्रपुर (विदर्भ) में दर्ज किया गया (संलग्नक दो)
कल अधिकतम तापमान 42.8o सेल्सियस चंद्रपुर (विदर्भ) में दर्ज किया गया था।

अगले 24 घंटे में लू चलने की चेतावनी (दिनांक 14 मई, 2021 भारतीय समयानुसार 0530 से दिनांक 15 मई, 2021 भारतीय समयानुसार 0530 तक)

अगले 24 घंटों के दौरान लू चलने के आसार नहीं हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!