NATIONAL NEWS

भारत लोकतंत्र की जननी व्याख्यान आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 26 नवंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में संविधान दिवस के अवसर पर आज शनिवार को “भारत लोकतंत्र की जननी” विषयक व्याख्यान आयोजित किया गया। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ विमला डुंकवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अन्नाराम शर्मा, प्रदेशाधक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने भारत की लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में बताया और विश्व की प्राचीनतम व गौरवमयी लोकतन्त्र विरासत से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राजस्थान के समस्त राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालय के साथ साथ देश के अन्य विश्वविद्यालयों में भी आज विद्यार्थियों को इस विषय पर संबोधित किया गया है। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय, सामुदायिक महाविद्यालय एवं इंस्टिट्यूट ऑफ एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों सहित अधिष्ठाता, निदेशक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी सहित उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!