NATIONAL NEWS

भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा 250 स्वेटर वितरित

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। मीरा शाखा अध्यक्ष ऋतु मित्तल जी ने बताया की दिनांक 23.1.2024 को भारत विकास परिषद मीरा शाखा सदस्यों द्द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसर में अति जरूरतमंद कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए।
इसी विद्यालय के दो विद्यार्थी गंगा सिंह व वसु कंवर ने भारत को जानो प्रतियोगिता में बीकानेर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करके प्रांतीय स्तर पर भारत को जानो प्रतियोगिता संगरिया में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था ।
भारत विकास परिषद उत्तर प्रांत की रीजनल मंत्री श्रीमती शशि चुग ने इन दोनों बच्चों को पुरस्कार स्वरूप 2500-2500 रूपए देकर प्रोत्साहित किया ।
सभी ने अगली बार भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रांत व रिजनल स्तर तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रीजनल मंत्री श्रीमती शशि चुग, प्रांतीय महिला संयोजिका का डॉक्टर दीप्ति व मीरा शाखा सचिव श्रीमती छवी गुप्ता व सुसन भाटिया उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!