NATIONAL NEWS

महापौर ने किया श्याम सुंदर स्वामी का भव्य स्वागत स्वामी ने टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में किया है देश का प्रतिनिधित्व

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 तीरंदाजी में देश का प्रतिनिधित्व कर वापस अपने शहर लौटे श्याम सुंदर स्वामी का बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने भव्य स्वागत किया। म्यूजियम तिराहे पर कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल पर नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में महापौर तथा निगम पार्षदों द्वारा पुष्पवर्षा एवं मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को शुरुआत महापौर द्वारा कैप्टन चंद्र चौधरी जी की प्रतिमा पर पुष्प चक्र समर्पित कर की गई। महापौर द्वारा श्याम सुंदर स्वामी, कोच अनिल जोशी तथा श्याम सुंदर के पिता भगवानदास जी को साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। नगर निगम की तरफ से महापौर द्वारा श्याम सुंदर तथा कोच अनिल जोशी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महापौर ने बताया की बीकानेर के लाड़ले द्वारा विश्व स्तर पर भारत से तीरंदाजी में देश का प्रतिनिधित्व करना पूरे बीकानेर के लिए गौरव का विषय है। बीकानेर से माननीय महाराजा करणी सिंह जी के बाद श्याम सुंदर दूसरे ओलंपियन हैं। संयोग से आज करणी सिंह जी की पुण्यतिथि है और आज श्याम सुंदर के बीकानेर आगमन से मन भावुक हो गया है। श्याम सुंदर के संघर्ष और मेहनत की जितनी तारीफ की जाए कम है। नगर निगम द्वारा कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य है की श्याम सुंदर से प्रेरणा लेकर शहर के और भी युवा आगे आएं और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर बीकानेर का मान बढ़ाएं।
श्याम सुंदर स्वामी ने कहा की महापौर महोदया तथा नगर निगम द्वारा मिले इस मान सम्मान से में अभिभूत हूं निशब्द हूं। टोक्यो में मेडल न जीत पाने का मुझे मलाल है परंतु मैं विश्वास दिलाता हूं की 2024 पेरिस पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जरूर लाऊंगा।
कोच अनिल जोशी ने महापौर का आभार जताते हुए कहा की ऐसे ही अगर सभी खिलाड़ियों को शहर से सम्मान तथा प्यार मिले तो निश्चित ही आने वाले समय में बीकानेर से और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं बीकानेर का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सुमन शर्मा, राजेंद्र जी पुरोहित , निगम राजस्व अधिकारी अल्का बुरड़क तथा निगम के पार्षद एवं आला अधिकारी, बड़ी संख्या में युवा एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशोर सिंह राजपुरोहित एवं गोपाल जोशी द्वारा किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!