NATIONAL NEWS

महाराजा गंगासिंह विवि के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित को वर्ष 2024 का पंडित मदन मोहन मालवीय प्रज्ञा सम्मान दिए जाने की घोषणा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। आचार्य मनोज दीक्षित को 2024 भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय प्रज्ञा सम्मान की घोषणा की गई है। राष्ट्रवादी विद्वानों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय सारस्वत परिषद के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 10, नवंबर , 2024 को बीएचयू, वाराणसी में सम्मान समारोह में इस वर्ष का शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय प्रज्ञा सम्मान आचार्य मनोज दीक्षित को दिया जाएगा । यह संस्था का सर्वोच्च सम्मान है कार्यक्रम का आयोजन वैदिक विज्ञान केन्द्र के व्याख्यान कक्ष में किया गया है.इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले देश के 30 अग्रणी विभूतियों को सम्मानित किया जाएगाइस संबंध में संस्था के राष्ट्रीय संयोजक प्रो.विवेकानंद तिवारी का पत्र प्राप्त हो गया है.इस सम्मान की सूचना से शैक्षणिक जगत और विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड गय और लोगों ने बधाइयाँ दी.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!