NATIONAL NEWS

महिला तस्कर बोलीं: एक महीने में 10KG डोडा पीती हूं:कहा- पुलिस वाले वर्दी में आएंगे तो भी डोडा-अमल दे दूंगी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बाड़मेर की महिला तस्कर इन दिनों पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर खुलेआम पुलिस को चैलेंज कर रही है। वीडियो करीब 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। लेकिन, पुलिस दावा कर रही है कि बुधवार को ही उन तक यह वीडियो पहुंचा और अब वह कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

दरअसल, इस वीडियो में दिख रही महिला तस्कर है। खुद को कमला चौधरी तस्कर बताती है। इस वीडियो में पुलिस को चुनौती देती नजर आ रही है। करीब 2 मिनट 8 सेकेंड के इस वीडियो में वह साफ कह रही है कि मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं पुलिस क्या, पुलिस काकोजी आ जाए। महिला वीडियो में राजस्थानी व हिंदी, अंग्रेजी तीनों भाषा बोल रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला खुद डोडा और अमल की तस्करी करती है। पुलिस के अनुसार महिला कमला चौधरी बाड़मेर के बायतु की रहने वाली है। लेकिन, वर्तमान में वह जैसलमेर में रह रही है।

बोलीं: कमला से अमल और डोडा जरूर खरीदें, पुलिस हमारे दोस्त है
वीडियो में महिला तस्कर कह रही है- भाइयों-बहन यूं ही प्यार बनाएं रखें। मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं पुलिस क्या पुलिस के काकोजी आए तो भी डरने वाली नहीं हूं। मैं चित्तौड़गढ़ जरूर जाऊंला। 10 दिन पहले गाड़ी भरकर दूध और डोडा पोस्त लाई थी। अब खत्म हो गया है। ज्यादा से ज्यादा 4-5 कट्‌टे बचे हुए है। तो कमला राजस्थानी तस्कर… जितने भी पुलिस वाले भाई लोग जो वीडियो देख रहे हैं उन पुलिस वाले भाइयों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। कमला से दूध और अमल ले जाए और डोडा जरूर खरीदें।
अमल-डोडा मेरे पास है। मेरे यहां आए और खरीदें। पुलिस वाले वर्दी पहनकर आएंगे तो भी दे दूंगी। पुलिस वाले भी हमारे दोस्त है कोई टेंशन नहीं है।

वीडियो मैं वह कह रही है कि मैं रोजना के तीन तोला अमल खाती हूं। एक महीने में 10 किलो डोडा पीती हूं। कमला जावै ला चित्तौड़…धन्यवाद।

तस्करी का सिल्क रूट है चित्तौड़गढ़
इस वीडियो में महिला तस्कर बार-बार चित्तौड़गढ़ का जिक्र कर रही है। दरअसल, चित्तौड़गढ़ और इससे सटे एमपी स्टेट से सबसे ज्यादा अमल और डोडा की तस्करी होती है। यहां पहले भी तस्कर व पुलिस के बीच फायरिंग तक हो चुकी है। वह वीडियो में बता रही है कि वह एक बार फिर से चित्तौड़ जाएगी और वहां से अमल व डोडा लेकर आएगी।

पूर्व में एससी-एसटी का है मामला दर्ज

डीएसपी आनंदसिह राजपुरोहित के मुताबिक कमला चौधरी नामक महिला का वीडियो संज्ञान में आया है। वह खुद का तस्कर बता रही है। महिला के खिलाफ कोतवाली थाने में 15 दिन पहले एससी-एसटी एक मामला दर्ज हुआ था। वीडियो को लेकर भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!