महिला हुनर केंद्र के अंतर्गत महिला प्रशिक्षण प्रारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महिला हुनर केंद्र के अंतर्गत नाथूसर बास बीकानेर में 20 महिला प्रशिक्षण का प्रशिक्षण आरंभ किया गया रेशमा वर्मा ने बताया कि यह सेंटर निरंतर महिलाओं को रोजगार स्वरोजगार और प्रशिक्षण से जोड़े रखने का कार्य कर रहा है जो भी टीचर ट्रेंड है वह अपने किसी भी एरिया में महिला हुनर प्रशिक्षण कार्यक्रम चला सकती हैऔर महिलाओं को रोजगार से जोड़ सकती है इसी संदर्भ में पूजा प्रजापत ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया इसी कड़ी में निर्देशिकारेशमा वर्मा ने पधारे सभी अतिथियों का सम्मान कियाकार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि रेशमा वर्मा कॉसलेस गोस्वामी जी भवानी जोशी जी श्याम जी वार्ड पार्षद आचार्य जी भाजपा अध्यक्ष विमला ओम उपाध्याय जी सीमा पारीक जी ने अपने अपने उद्बोधन में महिलाओं को रोजगार स्वरोजगार से जोड़ने की योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा भवानी जोशी जी ने अपने विचारों द्वारा महिलाओं को बताया कि यदि किसी भी हुनर के जरिए स्त्री आत्मनिर्भर बनती है तो कहीं ना कहीं परिवार को मजबूती प्रदानकरती है तथा इसी के साथ पूजा प्रजापत ने सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और रेशमा वर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण बीकानेर में कई स्थानों पर चलाए जा रहे हैं जिससे कि महिलाएं कहीं ना कहीं हुनर के जरिए आत्मनिर्भर बन रोजगार और स्वरोजगार के जरिए अपने परिवार को मजबूती प्रदान कर सकें।

Categories:
error: Content is protected !!