NATIONAL NEWS

महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र द्वारा किचन कांटेस्ट एवं सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत कुकिंग अवार्ड सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम होटल बाबू पैलेस में संपन्न हुआ।

महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत 11 जून बीकानेर में होटल बाबू पैलेस में किचन कांटेस्ट का आयोजन हुआ जिसमें बीकानेर के कोने-कोने से आए पार्टिसिपेंट्स के रूप में लगभग 60 से भी अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथि और जज के रूप में पधारे दिल्ली से आए जुगल जी मोदी और भार्गव आई हॉस्पिटल से डॉक्टर नीलम भार्गव मैडम ने कुकिंग प्रतियोगिता का जजमेंट किया प्रतियोगिता की प्रथम विनर रही द्रौपदी, द्वितीय स्थान पर खुशबू मोदी, तृतीय पिंकी सारस्वत रही ,सांत्वना पुरस्कार दुर्गा पवार और सोनिया मोदी को दिया गया।

इसके अलावा सभी पार्टिसिपेंट्स और ट्रेनिंग पूरी कर चुकी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण केंद्र की ओर से सर्टिफिकेट अवार्ड आदि प्रदान किए गए। इसके अलावा कार्यक्रम में पधारे छैल बिहारी महाराज जी जो अभी तक बीकानेर में जगह जगह पर पौधा वितरण कर चुके हैं, आज भी पधारे सभी अतिथियों और पार्टिसिपेंट्स को आशीर्वाद के रूप में पौधा वितरण किया और आशीर्वचन के रूप में भविष्य में आने वाले शुभ संकेत कहे ।इसके अलावा कार्यक्रम में बीकानेर के कोने-कोने से पधारे सम्मानीय अतिथि होटल बाबू पैलेस अयूब सोडा , डॉक्टर नीलम जैन , डॉक्टर सुरेंद्र नागर,

डॉ विमला डुकवाल, कोशलेश गोस्वामी, भूरमल सोनी , द इंटरनल न्यूज़ से डॉक्टर मुदिता पोपली, साहिल पठान, मनीष डागा, ज्योति स्वामी, सपना मोदी जयश्री, सुमन बारासा शैलेंद्र जी, लायंस क्लब से शशांक जोशी एंड शशांक सक्सेना सर, रितु मित्तल, समाज सेवक भूरमल सोनी,अंजुमन आरा, गरिमा विजय सभी अतिथियों का तिलक लगाकर मान सम्मान करते हुए अवार्ड और मोमेंटो देकर निर्देशिका रेशमा वर्मा द्वारा सम्मान किया गया। सभी को सर्टिफिकेट अवार्ड वितरण कार्यक्रम पूरा करने के बाद समर कैंप के प्रशिक्षणार्थियों को भी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रोग्राम का भी आयोजन हुआ इसी के साथ आज के रंगारंग कार्यक्रम का संचालन नीतू आचार्य ने किया और रेशमा वर्मा ने सभी का आभार और धन्यवाद देते हुए सभी महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह से महिलाओं को हमेशा उनके हुनर की पहचान देने के लिए मंच प्रदान करता रहेगा
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!