छत्तरगढ़ में हिरण शिकार:संदिग्ध बाइक बरामद की तो उसमें दो हिरणों का मृत शरीर मिला, FIR दर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

छत्तरगढ़ में हिरण शिकार:संदिग्ध बाइक बरामद की तो उसमें दो हिरणों का मृत शरीर मिला, FIR दर्ज

छतरगढ तहसील चक1 एलकेडी मैं एक लावारिस मोटरसाइकिल मिली जिस पर एक स्टील के बर्तन में और एक प्लास्टिक बैग में करीबन 15 किलो चिंकारा का मांस बरामद हुआ। वन विभाग व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर आई मोटरसाइकिल चिंकारा मास वह स्टील के बर्तन को जब्त किया। उप वन संरक्षक कार्यालय छत्तरगढ़ में पशुचिकित्सकों की टीम दोबारा पोस्टमार्टम किया गया।

वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी जय सिंह मौके पर मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के दौरान हिरण के दो सिर, पूछ, हिरण की चमड़ी, हिरण के बाल मिले। आगे जांच के लिए सैंपल भेजे गए है। रामसिंह विश्नोई द्वारा एक आवेदन क्षेत्रीय वन अधिकारी जय सिंह चौधरी को दी गई है। जिसमें चिंकारा शिकार में दोषी है। उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। वन विभाग ने fir दर्ज करा दी है। पोस्टमार्टम के दौरान पशु चिकित्सकों की टीम में वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी जय सिंह चौधरी, जीव रक्षा के रामसिंह विश्नोई, इंद्रजीत सुतार मौके पर मौजूद रहे।

पूर्व में भी छतरगढ़ एरिया में हंसिका के कई मामले सामने आ चुके हैं। यहां पर करंट शिकार करके आसपास के होटलों में और लोगों के घरों में मांस पहुंचाने की शिकायतें मिलती रही हैं। अब पुलिस पता लगा रही है कि यह बाइक किसकी है और अविष्कार किसने किया है।

Categories:
error: Content is protected !!