बीकानेर में दो व तीन सितंबर को देश भर से शास्त्रीय संगीत के मूर्धन्य कलाकारों का संगम होगा विदित रहे कि मानव चेतना जागृति प्रन्यास के द्वारा कोरोना के अभिशप्त समय में कलाकार के लिए कलाकार के द्वारा पूरे देश से शास्त्रीय संगीत के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी थी 2 और 3 सितंबर को यह जो कार्यक्रम होगा इसमें बनारस लखनऊ दिल्ली कोलकाता बाड़मेर एवं जयपुर से कलाकार आ करके भाग लेंगे
जिसके पोस्टर का विमोचन कला व संस्कृति मंत्री डॉ. बी डी कल्ला द्वारा आज किया गया।
इस कलाकार संगम में भरतनाट्यम कथक नृत्य शास्त्रीय गायन तबला और सितार इन सभी विषयों पर प्रस्तुतियां होंगी तथा स्कूल और कॉलेज में कलाकारों का संगीत विषय को लेकर व्याख्यान और प्रस्तुति का भी प्रकल्प है कार्यक्रम का आयोजन गंगा शहर स्थित हंशा गेस्ट हाउस मे होगा इस संपूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी वीणा नृत्य अकादमी की फाउंडर कत्थक नृत्यांगना श्रीमती वीणा जोशी होंगी, कलाकार संगम के लिए कलाकार समूह के अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र जी वाजपेई भरतनाट्यम के विशेषज्ञ है और विश्व प्रसिद्ध कलाकार हैं बीकानेर से शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित संतोष जी जोशी इस कार्यक्रम में अपना गायन प्रस्तुत करेंगे बनारस से पद्म विभूषण पंडित गोकुल उत्सव जी महाराज जी के शिष्य डॉक्टर ब्रह्म बांधव बंधोपाध्याय जी भी कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन से बीकानेर को लाभान्वित करेंगे इसके अतिरिक्त डॉ श्रीमती आभा शंकरन, श्री लक्ष्मी नारायण जी सोनी, चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री साहिल कालरा, दिल्ली से डॉ ऋचा जैन संगीतज्ञ संजय जोशी, श्री दामोदर तंवर, बाल कलाकार श्री चैतन्य सहल, श्री तेजस जोशी, श्री कृष्ण कुमार जोशी सहित अन्य रचनात्मक श्रंखला में कार्यक्रम रूपरेखा बनी है।
कार्यक्रम को माननीय डॉक्टर बी डी कल्ला मंत्री कला एवं संस्कृति विभाग राजस्थान सरकार द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा एवं कार्यक्रम के सहयोगी संस्थान तोलाराम हंसराज डागा ट्रस्ट, करोड़पति डीजे साउंड, वीणा नृत्य अकैडमी, जिंदल फ़ोटो स्टूडियो एवं स्थानीय रंगकर्मी श्री के के रंगा जी हास्य कलाकार सक्रिय रुप से सहयोग कर रहे हैं।













Add Comment