NATIONAL NEWS

मान द वैल्यू फाउंडेशन के गैलोर- 2022 सीजन का आयोजन 25 सितंबर को , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया पोस्टर लॉन्च

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर। राजस्थानी कला व संस्कृति, परंपराओं और तीज-त्यौहारों से युवा पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य को लेकर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मान द वैल्यू फाउंडेशन की ओर से गैलोर-2022 का आयोजन किया जा रहा है . फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ॰मनीषा सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को जयपुर जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर स्थित “फोर्ट” में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है , जिसके पोस्टर का प्रमोचन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी द्वारा किया गया।डॉ॰मनीषा सिंह ने बताया कि राजस्थानी कला – संस्कृति और तीज-त्योहार आपनी खासा पहचान रखते हैं , लेकिन पिछले कुछ सालों से आधुनिकता की इस चकाचौंध में ये लुप्त होने लगें है . लुप्त होती कला – संस्कृति और युवाओं को इससे जोड़ने के लिए मान द वैल्यू फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से गैलोर सीरीज के ज़रिए अलग-अलग कार्यक्रम करता आ रहा है . इस वर्ष फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आमंत्रित किया गया है , वहीं यूथ ऑफ फेस बूंदी राजपरिवार की महारानी मयूराक्षी कुमारी होंगी ।

डॉ मनीषा ने बताया कि सुबह 11 बजे दीपप्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी , जिसमें पहले राजस्थानी कलाकारों की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी , इसके साथ राजस्थानी गानों पर लोकनृत्य होगा , बाद में राजस्थानी कला और संस्कृति पर खुली चर्चा होगी , जिसमें विषय विशेषज्ञों से सवाल जवाब किए जा सकेंगे . कार्यक्रम में उन लोगों को सम्मनित भी किया जाएगा जिन्होंने राजस्थानी संस्कृति और कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम किया है . पोस्टर विमोचन के समय उपस्थित मान-कल्चरल टीम ललिता प्रजापति, वंशिका सिंह, श्रेयांशी सिंह , गीता तंवर और श्वेता राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में महिलाओं का राजस्थानी पारंपरिक सामूहिक नृत्य व शिल्प-कला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

बूँदी राजपरिवार महारानी मयूराक्षी कुमारी जी
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!