Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

मोदी के अखंड भारत के सपने को चरितार्थ करने को हुई थी,भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर हाई लेवल मीटिंग, क्या कश्मीर का मुद्दा छोड़ना चाहती थी पाक सेना?, पढ़ें खुलासा!

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर 2021 में हाई लेवल मीटिंग हुई थी. पाक सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना कश्मीर का मुद्दा छोड़ना चाहती थी.भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पाक सेना के सूत्रों ने बताया कि भारत-पाक रिश्ते पर 2021 में हाई लेवल मीटिंग हुई थी. हाई लेवल मीटिंग में कश्मीर (Kashmir) के मुद्दे पर बात हुई थी. पाक सेना के सूत्रों के हवाले से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की सेना (Pakistan Army) कश्मीर का मुद्दा छोड़ना चाहती थी. पाक सेना 20 साल के लिए कश्मीर मुद्दा छोड़ना चाहता थी. इस बैठक में भारत ने पीओके (Pok) का मुद्दा उठाया था और इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई थी. इस बैठक में दोनों देशों के उच्च अधिकारी मौजूद थे.पाकिस्तान के बड़े पत्रकार जावेद चौधरी ने TIN NETWORK से बात करते हुए दावा किया कि पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बैठक में अडंगा लगाया था. शाह महमूद कुरैशी के कहने पर इमरान खान ने अडंगा लगाया था. शाह महमूद कुरैशी पाक के पूर्व विदेश मंत्री हैं. *पाकिस्तान के पत्रकार का बड़ा दावा*पत्रकार जावेद चौधरी ने दावा किया कि इस बैठक में पाकिस्तानी सेना के बड़े अफसर मौजूद थे. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के डीजी भी इस बैठक में शामिल थे. पाकिस्तान की सेना भारत के साथ संबंध सुधारना चाहती थी. *पाक विदेश मंत्रालय को भी नहीं थी बैठक की जानकारी*पाकिस्तान के एक और बड़े पत्रकार हामिद मीर ने दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में बैठक हुई थी. इस बैठक के बारे में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भी जानकारी नहीं थी. उन्होंने दावा किया कि बैठक को लेकर इमरान खान और जनरल बाजवा के बीच रिश्ता खराब हुआ था. उस वक्त जनरल बाजवा पाकिस्तान सेना के प्रमुख थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!