NATIONAL NEWS

मौसम पूर्वानुमान:आज पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूहों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदृचेरी और कराइकल में अलग अलग स्थानों में बिजली चमकने तथा तेलंगाना, केरल, माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, बादल गरजने तथा तेज हवाओं के बहने का अनुमान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

27 अप्रैल को उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल तथा माहे में अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज हवाओं के साथ आंधी का अनुमान

28, 29 एवं 30 अप्रैल को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तथा उत्तरी केरल में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार :

अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन

26 अप्रैल (पहला दिन) : तेलंगाना, केरल, माहे में अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने, बादल गरजने तथा तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के बहने तथा पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूहों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदृचेरी और कराइकल में अलग अलग स्थानों में बिजली चमकने के साथ आंधी आने की संभावना।

गुजरात राज्य तथा तटीय ओडिशा के छिटपुट स्थानों पर गर्म हवा की स्थिति की संभावना
27 अप्रैल (दूसरा दिन) : उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल तथा माहे में अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) तथा जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी का अनुमान है।

28 अप्रैल (तीसरा दिन) : उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना एवं केरल तथा माहे में अलग अलग स्थानों पर और जम्मू, कश्मीर, लद्वाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, तटीय तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल के अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) तथा आंधी आने का अनुमान है।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी केरल में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
29 अप्रैल (चौथा दिन) : उत्तराखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे में अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी आने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) तथा जम्मू, कश्मीर, लद्वाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराइकल में अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी आने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के बहने का अनुमान है।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी केरल में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
30 अप्रैल (पांचवां दिन): उत्तराखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे में बिजली चमकने के साथ आंधी आने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) तथा जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराइकल में अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी आने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के बहने का अनुमान है।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी केरल में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!