NATIONAL NEWS

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं में सुयश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा निशा रंगा का चयन अंतर महाविद्यालय वेस्ट जोन में खेले जाने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ , बैडमिंटन प्रतियोगिता सिस्टर निवेदिता कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजित करवाई गई, में महाविद्यालय की डॉक्टर अमृता सिंह छात्राओं के साथ उपस्थित रही।साथ ही तीरंदाजी प्रतियोगिता जो बेबी हैप्पी कॉलेज हनुमानगढ़ में आयोजित की गई उसमें कंपाउंड कैटेगरी में संजना विश्नोई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,वही रिक्रव में संगीता खिचड़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं सिमरन तवर चौथे स्थान पर रही। तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय की पीटीआई ममता स्वामी छात्राओं के साथ उपस्थित रही। छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉक्टर अभिलाषा आल्हा ने बधाई देकर छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की ।खेलकूद समिति प्रभारी डॉक्टर शशी बिदावत ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए समस्त खेलकूद समिति को बधाई दी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!