Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान अब तक खास खबरें

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Churu: बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
गांव धोधलीया के 72 वर्षीय बुजुर्ग ने की आत्महत्या, बुजुर्ग बताया जा रहा मानसिक रूप से परेशान, मामले को लेकर रतननगर थाने में हुआ मामला दर्ज
Churu तारानगर: युवक का निर्वस्त्र हालत में मिला शव
गांव लूणाश के पास बनी नहर में मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका को लेकर थाने में करवाया मामला दर्ज, थाने में एक नामजद सहित तीन अन्य के खिलाफ हुआ मामला दर्ज, पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर रखवाया मोर्चरी मे
Jaipur पावटा: जमीन विवाद को लेकर 2 गुटों में खूनी संघर्ष
झगड़े में दोनों गुटों के 10 लोग हुए घायल, घायलों को पावटा CHC में कराया भर्ती, दोनों गुटों ने थाने में परस्पर दर्ज करवाए मुकदमें, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
Udaipur: पार्किंग विवाद को लेकर उलझे सर्राफा व्यापारी
व्यापारियों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, घंटाघर थाना इलाके की कृष्णा कंपलेक्स की घटना, आपसी मारपीट का घटनाक्रम सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस कर रही है मामले की पड़ताल
Jaipur शाहपुरा: कमांडर जीप-पिकअप में भिड़ंत
हादसे में जीप में सवार 1 महिला की मौके पर मौत, मृतका का रेनू गुप्ता थी गठवाड़ी निवासी, अलवर रोड पर बीलवाड़ी के पास हुआ हादसा, विराट नगर थाना पुलिस ने शुरू की जांच
Ajmer: जनाना रोड जाजु आईआईटी के नजदीक मिला शव
शव मिलने से मचा हड़कंप, क्रिश्चनगंज थाना पुलिस पहुंची मौके पर, चचियावास निवासी राजू का मिला शव, पुलिस जुटी जांच में, कीटनाशक पीने से बताई जा रही मौत
18+ के वैक्सीनेशन अभियान से जुड़ी खबर
प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 31 जिलों में चलाया गया वैक्सीनेशन कैंपेन, इस दौरान 4,43,958 लोगों को पहली, जबकि 18170 लोगो ने लगवाई दूसरी डोज
Jaipur: RPS अधिकारी अमित आल्हा का निधन
दो माह से कोरोना की बीमारी से जूझ रहे थे आल्हा, आज सुबह निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, मूलतः झुंझुनूं के निवासी थे आल्हा, 2 माह के इलाज के बाद भी फेफड़ों में संक्रमण नहीं हुआ कम, दिल्ली RAC में तैनात थे आल्ह
Kota: घूसखोर कांग्रेस पार्षद कमल मीणा को पार्टी से किया निष्कासित
सफाई कर्मचारी से 5 हजार की रिश्वत लेते हुए किया था ट्रैप, नगरनिगम कोटा दक्षिण के वार्ड-10 से पार्षद हैं कमल मीणा
Ajmer: कांग्रेस प्रवक्ता अजमेर के साहबजादे ने काटी हाथ की नसें
फॉर्च्यूनर लेने की जिद के पीछे किया खुद के हाथों को ब्लेड से घायल, जेएलएन अस्पताल में उपचार जारी, मुजफ्फर भारती हैं जिला कांग्रेस प्रवक्ता
Kota: दुर्ग अजमेर वाया कोटा वीकली ट्रेन का फिर से शुरू हुआ संचालन
गाड़ी संख्या 8213 दुर्ग से आज शाम 4 बजे होगी रवाना, बारां होते हुए सवेरे 10:50 पर पहुंचेंगी कोटा, वापसी में अजमेर से शाम 7:25 पर रवाना होकर मध्य रात्रि 1.15 आएंगी कोटा
Barmer: चौहटन की सलारिया ग्राम पंचायत में ACB की कार्रवाई
सलारिया पंचायत के सरपंच पुत्र को किया गिरफ्तार, मनरेगा मजदूरों की राशि जारी करने की एवज में रिश्वत लेते दबोचा, सरपंच पुत्र रमजान को 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, बाड़मेर एसीबी ASP रामनिवास सुंडा ने की कार्रवाई
Barmer में ACB की कार्रवाई
सरपंच पुत्र रमजान को ACB ने किया ट्रैप, साथ ही दलाल शुमार खां भी चढ़ा ACB के हत्थे, नरेगा से जुड़े मामले में मांगी थी रिश्वत, 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते ACB के दबोचा, ASP रामनिवास सुंडा ने दिया कार्रवाई को अंजाम
Jalore आहोर: वलदरा गांव में अधेड़ महिला की नृशंस हत्या
सुबह घर में मिला खून से लथपथ शव, DSP हिम्मत चारण व भाद्राजून SHO लालाराम पहुंचे मौके पर, पुलिस अधिकारी गहनता से कर रहे पड़ताल
Kota: घूसखोर पार्षद और मुंशी को आज अवकाशकालीन कोर्ट में पेश करेगी ACB
आरोपी पार्षद कमल मीणा व उसके मुंशी सुनील गोचर को किया था कल ट्रैप, ड्यूटी लगाने की एवज में सफाईकर्मी से मांगी थी 5 हजार की मासिक बंध
Jodhpur: फैक्ट्री में बालश्रम करते हुए कराया मुक्त
नाबालिग बच्चों को बालश्रम से कराया मुक्त, चौहाबो पुलिस द्वारा कराया गया मुक्त, कारखाना मालिक नंदलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Jaisalmer नाचना: एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
आस्कन्दरा निवासी भंवरलाल पुत्र गोपाराम मेगवाल ने की आत्महत्या, 4 डी ओल स्थित अपने खेत पर लगाया फंदा, सुबह करीब 4 बजे की घटना, पुलिस ने शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!