Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान अब तक खास ख़बरे!

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Jaipur चौमूं से बड़ी खबर
NH-52 पर ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला,बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत,रामपुरा पुलिया के पास हुआ हादसा,चौमूं थाना पुलिस पहुंची मौके पर,मृतक बताया जा रहा इटावा गांव निवासी
Rajsamand: ATM मशीन सहित दो दुकानों के ताले तोड़े
रेलमगरा कस्बे की घटना,कोई सामान नहीं हुआ चोरी,चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम,एक दुकान पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुए चार लोग,रेलमगरा थाना पुलिस ने घटना स्थल का किया मुआयना,CCTV आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू
Jhalawar: डोज नहीं मिलने से वैक्सीनेशन सेंटर पर लगा ताला
2 दिनों से कई सेंटरों पर लगा है ताला,सरकार की ओर से नहीं मिली वैक्सीन,वैक्सीन डोज मिलने के बाद ही शुरू होंगे सेंटर,वैक्सीन की कमी से लोगों में छाने लगी निराशा

Kota: दाल दलहन की स्टॉक सीमा का विरोध,भामाशाह मंडी भी 2 दिन के लिए की गई बंद,सभी तरह का कारोबार रहेगा बंद

Jhalawar: जिले में मानसून की बेरुखी
किसानों की हुई हालत खस्ता,किसान फव्वारा सिंचाई करने के लिए कर रहे जतन,जिले में मानसून की देरी से किसानों की हालात पतली
खेतों में बुवाई के बाद नहीं आया मानसून,अब बीज खराब होने के बन रहे आसार
Kota: यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की जनसुनवाई
कोटा प्रवास के दौरान आज सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई,अपने लिखित परिवाद सौंप सकेंगे परिवादी
Hanumangarh: 31 जुलाई तक बंद रहेगा गोगामेड़ी मंदिर
गोरखनाथ मंदिर और गोगाजी का मंदिर रहेगा बंद,पांच से ज्यादा व्यक्ति मेला परिसर में नहीं हो सकेंगे एकत्रित,जिला कलेक्टर नथमल ने जारी किए आदेश
Jodhpur: जेल के अंदर मारपीट करने का मामला आया सामने
एक राय होकर मारपीट,जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप,उपअधीक्षक केन्द्रीय कारागृह द्वारा दी गई रिपोर्ट,आरोपी बंदी शोभाराम और बंदी सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज,रातानाड़ा पुलिस कर रही मामले की जांच
शिक्षा मंत्री Govind Dotasra का ट्वीट
रेगिस्तान के जहाज पर शिक्षा के नवाचार पर किया ट्वीट,’तमाम चुनौतियों के बावजूद आपकी कर्तव्यपरायणता के जज़्बे को सलाम ‘,मंत्री डोटासरा ने शिक्षकों का बढ़ाया हौसला,प्रधानाचार्य रूपसिंह शिक्षकों के साथ मिलकर किया नवाचार
Dausaबांदीकुई में आबकारी निरीक्षक महेंद्र गुप्ता की कार्रवाई
अवैध रूप से भांग बेच रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,सिकंदरा रोड स्थित स्टेशन के बाहर बेच रहा था भांग,आरोपी से प्लास्टिक की थैली से भांग की बरामद
Jaipur: OLX पर गाड़ी बेचने के बाद ठगी
XUV कार का 4 लाख में हुआ था सौदा,बदमाश युवक को झांसा देकर ले गये कार,उसके बाद बदमाशों ने फ़ोन कर लिया बंद,परिवादी ने भट्टाबस्ती थाने में दर्ज कराया मुक़दमा
SriGanganagar: श्रीगंगानगर शहर में गंदगी फैलाई तो लगेगा जुर्माना !
जुर्माना वसूली के लिए नगर परिषद ने टीमें की गठित,नगरपरिषद ने चलाया था जन जागरुकता अभियान,स्वच्छता के लिए चलाए अभियान में लोगों पर नहीं हुआ असर,नगर परिषद आयुक्त सचिन यादव ने दी जानकारी
Bikaner श्रीडूंगरगढ़ में मानवता हुई शर्मसार !
सरकारी अस्पताल के पास मिला नवजात का शव,कन्या शिशु का शव मिला नाली में,अस्पताल में ही डिलीवरी होने की जताई जा रही संभावना,मोर्चरी में रखवाया बालिका का शव,पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
Dholpur: नगर परिषद में देखने को मिली बाबू की कारगुजारी !
सफाईकर्मियों की सर्विस बुक में छेड़छाड़ से बढ़ गया सेवाकाल,बाबू की कारगुजारी नगर परिषद पर पड़ रही भारी,मामले के खुलासे के बाद संबंधित बाबू के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई,परिषद ऐसे कार्मिक से रिकवरी का भी बना चुका है मन

REPORT BY : @⁨भारत सरकार सेवार्थ⁩
Tonk के बरौनी थाने में ACB की बड़ी कार्रवाई
थाने का चालक देवनारायण और एक दलाल को किया ट्रैप, ACB ने 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा, मासिक बंधी के तौर पर ले रहे थे घूस, ACB ASP आहद खान ने दिया कार्रवाई को अंजाम
Tonk: एसीबी की बड़ी कार्रवाई
बरौनी थाने के चालक को किया ट्रैप,13 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए किया ट्रैप,सहयोगी दलाल को भी किया गिरफ्तार

Jaipur: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन पहुंचे पीसीसी, थोड़ी देर में शुरू होगी संगठनात्मक बैठक, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी साथ मौजूद

Dholpur: पढ़ने की इच्छा रखने वाली युवती पहुंची एसपी ऑफिस
युवती ने ससुरालपक्ष पर पढ़ाई को जबरन बंद कराने का लगाया आरोप, पढ़ाई करने पर मारपीट करने के भी लगाए आरोप, ससुरालपक्ष से जान का खतरा होने को लेकर कार्यालय, सरमथुरा थाना इलाके के खोखला गांव का है मामला
Kota: UDH मंत्री शांति धारीवाल की जनसुनवाई
बड़ी तादाद में मिले स्थानान्तरण के परिवाद,वॉर्डों के विकास के भी कई जनअभाव अभियोग मिले,बिजली-पानी-सड़क से जुड़े कई मामलों में भी मिले परिवाद,4 घंटे तक लोगों से व्यक्तिगत मिलकर धारीवाल ने लिये परिवाद
Chittorgarh बस्सी: अनियंत्रित होकर पलटा सीमेंट से भरा ट्रेलर
हादसे में ट्रेलर चालक और खलासी हुए घायल,घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया जिला अस्पताल,चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर घोसुंडी चौराहे के पास की घटना,सूचना मिलते ही बस्सी थाना पुलिस पहुंची मौके पर

Jodhpur: कमिश्नरेट पुलिस की DST टीम की कार्रवाई,न्यू पावर हाउस रोड पर हुक्का बार पर कार्रवाई की सूचना,विभिन्न फ्लेवर के हुक्के भी किए बरामद

Alwar: सुभाष अग्रवाल बने भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष
अलवर उत्तर जिला में बनाए गए कोषाध्यक्ष,बहरोड़ में समर्थकों ने किया स्वागत,जिलाध्यक्ष बलवन यादव ने दी नियुक्ति
Pali: मारवाड़ जंक्शन
तेलपुरा गांव में अधेड़ की हत्या का मामला,पूर्व विधायक केसाराम चौधरी व प्रधान मंगलाराम देवासी ने की समझाइश,समझाइश के बाद पोस्टमार्टम के लिए माने परिजन,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को किया सुपुर्द,रविवार की रात को सुखदेव सिंह की हुई थी हत्या
Bikaner नोखा: खड़ी स्कॉपियो ले भागे चोर
बिना नंबर की शिफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे 4 चोर,सुजानगढ़ रोड स्थित कुलड़िया ट्रेडिंग कंपनी के पास खड़ी थी स्कॉपियो,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी वारदात,नोखा पुलिस ने कराई नाकाबंदी

Bikaner श्रीडूंगरगढ़: किन्नर ने लगाए अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के आरोप,श्रीडूंगरगढ़ थाने में इस्तगासे के जरिए दर्ज हुआ मामला

Dausa बांदीकुई के बगडेड़ा में दबंगों का आम रास्ते पर कब्जा
भांवता सरपंच के नेतृत्व ग्रामीण पहुंचे एसडीएम कार्यालय,ग्रामीणों के साथ अतिक्रमण हटाने की मांग रखी,कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Jaipur कोटपूतली में आज हुई आगजनी में 3 लोग भी झुलसे
तीनों को राजकीय बीडीएम अस्पताल में करवाया भर्ती,दो गंभीर घायलों को जयपुर किया रैफर,आज ट्रक में लगी आग की चपेट में आए थे तीनों व्यक्ति,राहगीर थे झुलसे,ब्लास्टिंग होने से आग की चपेट में आए व्यक्ति
Jaipur: रणथंभौर में मृतक बाघ निकला टी 65
आम चौकी के आगे खरया चाटा पर मिला शव,डीएफओ महेंद्र शर्मा व टीम है फिलहाल मौके पर,डीएफओ महेंद्र शर्मा ने की बाघ की पहचान की पुष्टि,पहले उम्र दराज बाघ टी 3 के तौर पर लगा रहे थे अनुमान,पोस्टमार्टम के बाद चलेगा मौत के कारणों का पता
Bundi लाखेरी: आस्था और अंधविश्वास के चलते की जिंदगी से खिलवाड़
बीमारी युवती का तपती दोपहरी में तंत्र विद्या से कर रहे इलाज,युवती के ऊपर भूत का साया बताकर 2 घंटे तक रखा धूप में,बीमारी युवती पानी के लिए रही तरसती,ग्रामीणों को बीमारी युवती पर नहीं आया तरस
Jalore: जीएनएम भर्ती 2008 में घपला
सामान्य मैरिट में कम नम्बर के बाद भी भर्ती करने का आरोप,वंचित अभ्यर्थी ने निकाली आरटीआई जिसमें हुआ खुलासा,CMHO कार्यालय के कार्मिकों ने दिया घपले को अंजाम,वंचित अभ्यर्थी ने कलेक्टर से कार्रवाई की लगाई गुहार
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हलचल तेज
जेडीयू ने विस्तार में 4 मंत्री पद मांगेः सूत्र, 2 कैबिनेट, 2 राज्यमंत्री पद चाहती है जेडीयूः सूत्र
Jaipur: राजधानी में बेखौफ हुए चोर
ज्वैलर्स की दुकान में की सेंधमारी,दुकान में रखें 15 लाख के जेवरात लेकर हुए फरार, सुहाग ज्वैलर्स की दुकान पर हुई चोरी,SBI चौराहा चित्रकूट मार्ग की घटना,चित्रकूट थाना पुलिस पहुंची मौके पर,आसपास लगे CCTV को खंगाल रही पुलिस
Alwar: पति ने की पत्नी की हत्या
बहरोड़ थाना क्षेत्र के बनहड़ गांव का मामला, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, आरोपी ने लाठियों से पीटकर पत्नी को मारा, मृतका थी झारखंड निवासी, परिजनों के आने पर होगा पोस्टमार्टम
Nagaur के मेड़तासिटी से खबर
कबाड़ के गोदाम में लगी आग, पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू, दीनदयाल कॉलोनी की घटना, कबाड़ का प्लास्टिक जलने से काफी हुआ नुकसान
Ajmer विकास प्राधिकरण के दल पर ग्रामीणों ने बोला हमला
कार्रवाई करने गए दल पर की पत्थरबाजी, घटना में दो लोगों के सिर में आई चोट, होमगार्ड का जवान भी हुआ जख्मी, घायलों को लाया गया अस्पताल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भूणाभाय इलाके की घटना
सेंट्रल GST जयपुर जोन में 4 प्रशासनिक सहायकों की पदोन्नति
प्रशासनिक सहायक विकास पाल, सुशील कुमार, बाबूलाल नीना, गहलावत को पदोन्नत कर बनाया गया प्रशासनिक अधिकारी
Churu सुजानगढ़: पुलिस ने गौवंश से भरे दो ट्रक पकड़े
उत्तर प्रदेश नंबरों के हैं दोनों ट्रक, दो लोगों को किया गिरफ्तार, दोनों ट्रक में है 20-22 गौवंश, मुखबिर की सूचना पर छापर रोड पर कार्रवाई को दिया अंजाम, नाथो तालाब स्थित गोपाल गौशाला में भेजा गया है गौवंश
Bikaner के गजनेर से खबर
अब गजनेर में पुलिस का लाठीचार्ज, ग्रामीणों और पुलिस में हुई झड़प, गोचर भूमि की पैमाइश का मामला, गजनेर ग्रामीणों ने बाजार बंद कर जताया था विरोध

REPORT BY : @⁨भारत सरकार सेवार्थ⁩
[7Jaipur: प्रदेश में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 14जुलाई से 14 अगस्त तक हटा प्रतिबंध

Kota: 6 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब बरामद
सीमलिया पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पिकअप में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब की 160 पेटियां, ग्रामीण एएसपी पारस जैन के निर्देशन में हुई कार्रवाई
मोदी मंत्रिपरिषद संभावित फेरबदल और विस्तार !
निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल के विभाग बदल सकते, राजस्थान से अर्जुन राम मेघवाल का प्रमोशन हो सकता
Jaipur: सांगानेर की कई कॉलोनियों में बारिश का पानी भरने की समस्या
जेडीए में ज्ञापन देने पहुंचे विधायक अशोक लाहोटी, साथ में मौजूद मंडल अध्यक्ष और पार्षद समेत अन्य कार्यकर्ता, जेडीसी को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Dausa बांदीकुई: बीते दिन रेलवे गेटमैन से मारपीट का मामला
बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन, कड़ी निंदा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शीघ्र गिरफ्तारी करने की कर रहे मांग
Barmer: तालाब में डूबने से 2 मासूमों की हुई मौत
तालाब में नहाने के लिए उतरे थे मासूम, स्कूल से टीसी लेकर वापस लौट रहे थे मासूम, ग्रामीण थाना क्षेत्र के घनोड़ा गांव की घटना, पुलिस ने दोनों के शवों को रखवाया मोर्चरी में
Pali के औद्योगिक थाना क्षेत्र में लूट की वारदात
रहवासी मकान में लूट की घटना को दिया अंजाम, लूट करने आए युवकों ने घर में महिला से मारपीट भी की, सोने के आभूषण एवं नकदी लेकर हुए फरार, सूचना मिलने पर पुलिस ने करवाई नाकाबन्दी
Kota: अवैध बजरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
बजरी से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कैथून थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Bikaner: गजनेर महिला सरपंच गीता कुम्हार की बिगड़ी तबीयत
धरना स्थल से इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, सरपंच ने पुलिसकर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप, सुबह गोचर भूमि में पुलिस और ग्रामीणों में हुई थी झड़प
Kota: रिश्वतखोर पार्षद कमल मीणा की जमानत अर्जी खारिज
ACB ने पिछले दिनों किया था गिरफ्तार, पार्षद कमल मीणा व मुंशी सुनील गोचर को किया था गिरफ्तार, सफाईकर्मी कुणाल सरसिया की ड्यूटी लगाने की एवज में मांगी घूस

Barmer गुडामालानी: RGT पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की सूचना, अवैध डोडा पोस्त से भरी इनोवा को जब्त करने की सूचना

Bikaner: राज्य सरकार ने तबादलों पर रोक हटाई, एक महीने के लिए हटाई गई रोक, संयुक्त सचिव प्रिंयका गोस्वामी ने जारी किए आदेश

Kota रामगंजमंडी: घर की छत पर घायल अवस्था में मिले युवक की हुई मौत
पुलिस ने युवक को उपचार के लिए भेजा था झालावाड़, युवक ने रास्ते में तोड़ा दम, देवली गांव की घटना, छत पर सो रहे युवक पर अज्ञात लोगों ने किया था हमला, पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी

Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, 3000 करोड़ रुपए के कर्मचारी कल्याण कोष के गठन को दी मंजूरी, आज अहम फाइल पर मुहर लगाई CM गहलोत ने

REPORT BY :@⁨भारत सरकार सेवार्थ⁩
Jaipur- सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में जलभराव का मामला

विधायक अशोक लाहोटी मिले जेडीसी गौरव गोयल से,क्षेत्र के पार्षदों और स्थानीय निवासियों के साथ की मुलाकात, सांगानेर क्षेत्र में कई जगह जलभराव की समस्या से कराया अवगत,बोले – हर साल बारिश में कराते हैं जेडीए अधिकारियों का दौरा
सिर्फ आश्वासन के अलावा और कोई काम नहीं कर रहा जेडीए,जलभराव की समस्या से लोग परेशान – लाहोटी,लगातार बानी रहती है दुर्घटना की आशंका,लाहोटी ने की बारिश से पहले जलभराव वाले स्थान दुरुस्त करने की मांग
Bharatpur- एसपी देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने किए तबादले

32 एएसआई ,39 हैड कांस्टेबल, 135 पुलिस कांस्टेबल के तबादले,प्रशासनिक आधार पर किए तबादले, एक दर्जन चौकी इंचार्ज बदले

Bhusavar Bharatpur- हथियार डकैती के दर्ज मामले में वांधित
इनामी बदमाश विनोद पथैना को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला कारागार आगरा से प्रोडेक्शन वारंट पर लायी है पुलिस,पिछले दिनों सिकन्दरा-आगरा पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर आगरा जेल में किया था दाखि

Nasirabad Ajmer- सेना की गुप्तचर शाखा ने पकड़ा एक संदिग्ध युवक को

सेना क्षेत्र के निकट घूम रहा था युवक,सिटी पुलिस थाना को सौंपा पूछताछ के लिए, पुलिस युवक से कर रही है पूछताछ,मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है युवक
Bikaner: 7 खाद्य सुरक्षा अधिकारी APO, बीकानेर से महेश शर्मा APO, अजमेर से 3, बूंदी और राजसमंद से भी APO
Jaipur: सचिन पायलट से मिले हरिमोहन शर्मा, राजेन्द्र चौधरी और नसीम अख्तर इंसाफ ने की मुलाकात

Jaipur: कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंची जयपुर
एयर एशिया की फ्लाइट से पुणे से जयपुर पहुंची वैक्सीन, 21 बॉक्स में कोविशील्ड के 2.49 लाख डोज पहुंचे, एयरपोर्ट प्रशासन ने चिकित्सा विभाग की टीम को सौंपे टीके

Jaipur: जेईई मेन की तारीखों की घोषणा, जेईई मेन-3 सेशन 20 से 25 जुलाई को होगा आयोजित, चौथा सेशन 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा आयोजित

Jaipur: गहलोत, माकन व डोटासरा में अहम मीटिंग
मुख्यमंत्री आवास पर चल रही अहम मीटिंग, मंत्रिमंडल फेरबदल-विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर होगी चर्चा, संगठन में नियुक्तियों की लेकर भी होगी चर्चा
Bharatpur कामां: रास्ते को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष
1 पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों व सरियों से किया हमला, विवाद में 2 महिलाएं सहित 5 लोग हुए घायल, घायलों को कराया कामां अस्पताल में भर्ती, कामां थाना क्षेत्र के गांव बिलंग की घटना
Jaipur: ऑपरेशन क्लीन स्वीप प्लस के तहत कार्रवाई जारी
माणक चौक थाना अधिकारी सुरेंद्र यादव और टीम की कार्रवाई, 9 लोगों को नशा करते हुए आरोपी गिरफ्तार, डीसीपी नॉर्थ अनिल परिस देशमुख के निर्देश में कार्रवाई, एडिशनल डीसीपी सुमित गुप्ता का रहा सुपरविजन
Jaipur: सचिन पायलट से मिले कांग्रेस नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी
राकेश पारीक, जीआर खटाणा, नसीम अख्तर इंसाफ, महेश शर्मा,महेंद्र खेड़ी,डॉ.विक्रम सिंह,वेदप्रकाश सोलंकी, दर्शन सिंह गुर्जर समेत अन्य नेताओं ने की मुलाकात
Kota: पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
आरोपी जुनैद उर्फ जुन्ना के कब्जे से 3 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद, भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Jodhpur: व्यक्ति ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा कराया दर्ज
जेवर और नगदी चुराकर ले जाने का आरोप, कोर्ट में झूठा तथ्य देकर खुद को बताया अविवाहित, घर से गहने और 2.10 लाख रुपए भी ले गई, पीड़ित पति ने बनाड़ थाने में मुकदमा कराया दर्ज
Bundi: पोक्सो न्यायालय 1 ने सुनाया फैसला
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को सजा, कोर्ट ने आरोपी महेंद्र को सुनाई 7 साल की सजा, आरोपी को 50 हजार के अर्थदंड से किया दण्डित, देईखेड़ा थाना क्षेत्र में 2 फरवरी 2017 की घटना
Jaipur: चाय और राजस्थानी मिर्ची बड़े पर गपशप !
अजय माकन और गोविंद सिंह डोटासरा में हो रही गपशप, रामबाग पैलेस के कॉफी शॉप में हो रही गपशप, संदीप चौधरी भी हैं गपशप में मौजूद
Dungarpur: कांकरी डूंगरी उपद्रव मामला
गिरफ्तार पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा को कोर्ट में किया पेश, सदर थाना पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने आरोपी पूर्व विधायक को भेजा जेल.
Sriganganagar: घड़साना में ठग गिरोह सक्रिय
आधी कीमत में सोने देने के नाम पर की ठगी, साढ़े पांच लाख रुपए की ठगी की, घड़साना निवासी विक्रम ने 5 ठगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में, पांचों ठग बताए जा रहे बीकानेर जिले के निवासी
Sikar: वरमाला के बाद दूल्हे के फरार होने का मामला
दुल्हन और परिजनों ने दिया थाने के सामने धरना, न्याय की गुहार लगाए बैठे परिजन,दूल्हे पर कार्रवाई की कर रहे मांग, जब तक नहीं होगी कार्रवाई, तब तक नहीं होगा धरना खत्म
Jaipur: राजस्थान में कोविड अपडेट
आज राज्य में 47 नए संक्रमित हुए दर्ज, 1 संक्रमित की मौत हुई राज्य में दर्ज, 126 लोग हुए कोविड से आज रिकवर्ड, 1012 कोविड के एक्टिव केस राज्य में अब शेष
Dungarpur चौरासी: करंट लगने से युवक की मौत
पानी की मोटर सही करते समय हुआ हादसा, धम्बोला थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा गांव की घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Jaipur: अजय माकन का जयपुर दौरा
बीकानेर के अल्पसंख्यक नेताओं ने की मुलाकात, कांग्रेस नेता मकसूद अहमद, सलीम भाटी, सलीम सोढा, मजीद खोखर सहित कई नेता रहे मौजूद, अकलियत की मांग, सत्ता में मिले अधिक भागीदारी
Bikaner महाजन: कस्बे व आसपास के क्षेत्र में हो रही बरसात
कस्बे में जमकर बरस रहे बादल, आसमान में छाए घने बादल, अच्छी बरसात से खिले किसानों के चेहरे, भीषण गर्मी से मिली राहत, तेज हवा के साथ हो रही अच्छी बारिश
Jaipur: CM गहलोत व अजय माकन में होगी मुलाकात
आज शाम को मुख्यमंत्री आवास पर होगी मुलाकात, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा भी मौजूद रहेंगे, डिनर पर होगी कांग्रेस के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
दूरसंचार विभाग अनचाही कॉल पर शिकंजा लगाने की तैयारी में
जुर्माने के स्लैब को घटाते हुए नियमों को और कठोर करने का प्रस्ताव, 50 उल्लंघन के बाद हर कॉल व SMS के लिए 10 हजार रुपए का जुर्माना, DOT की डिजिटल खुफिया इकाई करेगी उल्लंघनों की जांच
REPORT BY : @⁨भारत सरकार सेवार्थ⁩

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!