Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान अब तक खास ख़बरे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Jaipur:SMS अस्पताल अधीक्षक डॉ.राजेश शर्मा कर रहे निरीक्षण
आमेर में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोग हुए घायल,SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती सभी 10 घायल,घायलों की हालत को लेकर डॉ.राजेश शर्मा ने कहा- सभी की हालत स्थिर,किसी को गंभीर चोट नहीं

Bhilwara लाबपुरा: जूते-चप्पल की दुकान में लगी आग,2 अग्निशमन वाहनों से पाया गया आग पर काबू,गुलाबपुरा थाना पुलिस पहुंची मौके पर

Ajmer: सुभाष नगर रेलवे फाटक पर हुआ दर्दनाक हादसा
DFCCS के ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेन से टकराए 2 युवक,ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत,रामगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया मोर्चरी,आए दिन होती है इस रेलवे फाटक पर इस तरह की घटनाएं
Jaipur: JDA के प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई
पृथ्वीराज नगर दक्षिण स्थित मान्यवास में चल रही कार्रवाई,गणपति एन्क्लेव अपार्टमेंट में पार्किंग में किया निर्माण,2 BHK और 3BHK फ्लैट्स का किया निर्माण,प्रवर्तन दस्ता कर रहा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
Ajmer: लोगो में नहीं कानून का डर,इंसानियत भी हुई खत्म
आज भी एक युवक की लोगों ने मिलकर की जमकर धुनाई,सुभाष उद्यान के सामने का है मामला,युवक अर्द्धनग्न कर की बेरहमी से पिटाई,पिटाई का कारण नहीं आया सामना,वहीं पुलिस को भी नहीं इसकी जानकारी
Sikar: जिले के लिए सुखद खबर
कल्याण अस्पताल हुआ कोविड- फ्री,एक भी मरीज नहीं है भर्ती
अब अन्य मरीजों को मिलेगी राहत
Alwar टपूकड़ा: संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका मिला युवक का शव
सूचना पर खुशखेड़ा थाना पुलिस पहुंची मौके पर,शव को टपूकड़ा सीएससी मोर्चरी में भिजवाया,खुशखेड़ा थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव की घटना
Jhalawar: जेल में बन्द कैदियों को राहत
अब परिजन मिल सकेंगे सलाखों के पीछे बन्द बंदियों से,अब फेस टू फेस मिलने का मौका फिर से हुआ शुरू,जिला कारागृह में बन्द है 500 कैदी,कोरोना काल में बंदियों से वीडियो कॉल से हो रही थी मुलाकात, 30 मिनट की जगह 15 मिनट होगी मुलाकात
Jaipur: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. शीशराम ओला के बारे में टिप्पणी का मसला
आज गौरव भाटिया का पुतला दहन सुबह 11 बजे अंबेडकर सर्किल HC के पास जयपुर में होगा,कांग्रेस नेता विनोद पूनिया की अगुवाई में कार्यक्रम
Jodhpur: बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष Sangeeta Beniwal बचीं बालबाल
सोजत के पास गायों के झुंड से टकराई बेनीवाल की सरकारी कार
हादसे में सरकारी गाड़ी हो गई क्षतिग्रस्त,दूसरी गाड़ी में बैठकर संगीता बेनीवाल जयपुर के लिए हुईं रवाना,आज दोपहर जयपुर में 3 बजे बैठक भाग लेने आ रही बेनीवाल
Baran: 3 वाहनों में हुई भिड़ंत
भिड़त के बाद 2 वाहनों में लगी भीषण आग,वाहन चालकों ने वाहन से कूदकर जान बचाई,2 दमकल की मदद से आग पर काबू पाया
NH27 पर स्थित डेरु माता मंदिर के पास हुआ हादसा
Nagaur डीडवाना: बीती रात कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग
सुपका रोड़ स्थित इकबाल कबाड़ी के गोदाम में लगी आग,डीडवाना,लाडनूं और जायल की दमकलों ने मिलकर आग पर पाया काबू,शहर से बाहर गोदाम होने से आग की जद से बचे दूसरे गोदाम,आग लगने के कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा

Jaipur: रोडवेज CMD राजेश्वर सिंह का जन्मदिन आज,मित्र और शुभचिंतक दे रहे बधाई और शुभकामनाएं,रोडवेज कर्मियों ने भी बड़ी संख्या दे रहे शुभकामनाएं

Tonk: पोक्सो एक्ट के अरोपी ने की आत्महत्या
जयपुर में की थी आत्महत्या,बीती रात नगर फोर्ट लगाया गया शव
परिजन कर रहे कार्रवाई की मांग,CO राजेन्द्र सिंह रावत कर रहे समझाइश का प्रयास
Jaipur: पहली बार राजधानी में पेट्रोल 108 के पार
पेट्रोल 29 पैसे महंगा, डीज़ल 17 पैसे हुआ सस्ता,आज पेट्रोल की दर रही 108.03 प्रति लीटर,आज डीजल 98.85 रुपए प्रति लीटर
Jodhpur: सेना भर्ती 2021
25 जुलाई को होनी है सेना भर्ती,आज दिए जा रहे हैं परिचय पत्र
दूरदराज क्षेत्र से अभ्यर्थी पहुंचे हैं जोधपुर,रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़,रातानाडा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी

REPORT BY :@⁨भारत सरकार सेवार्थ⁩

Bikaner गजनेर: दलित महिला के साथ गैंगरेप की घटना

दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज,आरोपी विक्रम सिंह,दलीप सिंह सूरजडा गांव के निवासी,आरोपी हैं दोनों सगे भाई
गजनेर थानाधिकारी भजनलाल ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख

राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसों पर जताया दुःख,ट्वीट किया-‘राजस्थान के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी ‘,’इससे अत्यंत दुख हुआ है’,’मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं’
राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने का प्रकरण
पीएम मोदी ने की सहायता की घोषणा,मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए,घायलों को 50-50 हजार मुआवजे का ऐलान,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कोष से सहायता ऐलान

Sriganganagar रायसिंहनगर: जलदाय विभाग की डिग्गी में मरी मछलियां,भीषण गर्मी के चलते मरी सैकड़ों मछलियां,गांव 25 PS के जलदाय विभाग की डिग्गी में मरी हैं मछलियां

Ajmer: आज जनता ने कानून को लिया अपने हाथ में
मोबाइल चोरी में एक युवक को सरेआम पीटा कुछ युवकों ने,पिटाई के बाद फोन नहीं मिलने पर भगा दिया गया युवक को,बजरंगगढ़ क्षेत्र की है घटना,सोशल मीडिया पर हो रहा है वीडियो वायरल,डीडी नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि
Jodhpur: लोहे के पाइप से वार करने का आरोप
गंभीर रूप से घायल करने का आरोप,इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत,परिजनों ने सूरसागर थाने में दर्ज कराया मुकदमा,आरोपी जितेन्द्रसिंह व रुस्तम के खिलाफ मुकदमा दर्ज,पुलिस कर रही मामले की जांच

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!