Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान अब तक सार समाचार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Jaipur: CBI ने दो भगोड़ों पर किया 10 लाख रुपए का इनाम घोषित
परसराम और प्रवीण उर्फ लाला पर किया गया 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित,2010 में कामां में हुई पिता-पुत्र की हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे दोनों आरोपी,CBI की जयपुर शाखा ने दोनों आरोपियों पर किया इनाम घोषित
Jaipur: राजधानी में फिर सड़क धंसने की घटना
इस बार मानसरोवर इलाके के शिप्रा पथ पर धंसी सड़क,नगर निगम ग्रेटर के एरिया में आती है ये सड़क,पहले भी इसी जगह पर धंस चुकी है सड़क,हालांकि सड़क धंसने से नहीं हुई कोई जनहानि
Hanumangarh #नोहर: चालक को बंधक बनाकर दिन-दहाड़े लूटी गाड़ी
नोहर के भद्रकाली मंदिर रोड की घटना,सादुलपुर से दो लोग किराए पर लेकर आए थे गाड़ी,पहले भादरा और फिर नोहर में घुमाया,चालक को सूनी जगह पटककर ले गए गाड़ी,पुलिस जुटी बदमाशों की खोजबीन में
Bundi: माणक चौक बांसखोल क्षेत्र में फिर से लुटेरों की गैंग सक्रिय
आधा दर्ज लुटेरों ने अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों से की मारपीट,मारपीट कर व गाड़ी के शीशे तोड़कर लूटने का किया प्रयास,एक पीड़ित बजरंगलाल मीणा ने देई थाना पुलिस को दी शिकायत
Jaipur: बाइक सवार बदमाशों ने तोड़ी महिला की चेन
गले की चेन तोड़कर फरार हुए बदमाश,प्रधान मार्ग मालवीय नगर की घटना,बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विवाहिता ने मालवीय नगर थाने में दर्ज कराया मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Sikar: सुखद खबर
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन होगा कल्याण अस्पताल,सुपर स्पेशियलिटी के साथ होगा मरीजों का इलाज,खुलेंगे नए विभाग जल्द मिलेंगे अच्छे विशेषज्ञ,अस्पताल में बढ़ेंगे बेड सबको मिलेगा इलाज
Barmer बायतू: केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बायतू क्षेत्र के दौर पर
कैलाश चौधरी ने शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस,कैलाश चौधरी धोरीमन्ना में पार्टी बैठक में लेंगे भाग,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम सहित कार्यकर्ता रहे साथ
Tonk मालपुरा: दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा परिजनों को,मृतक दुलीचंद नायक आखतड़ी गांव का था निवासी,पचेवर थाना क्षेत्र के आखतड़ी मासी नदी मार्ग की घटना
Tonk मालपुरा: डूंगरी खुर्द गांव में 80 वर्षीय वृद्धा की मौत
खेत पर कृषि कार्य करते समय अचानक अचेत हुई वृद्धा,परिजन अचेत अवस्था में वृद्धा को लेकर पहुंचे मालपुरा अस्पताल,चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत किया घोषित,पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया परिजनों को
Jaipur: महंगाई के खिलाफ पीसीसी से कांग्रेस का पैदल मार्च,बीडी कल्ला,साफिया जुबेर,जीआर खटाणा,मुरारी लाल मीणा,नसीम अख्तर इंसाफ पहुंचे पीसीसी
Jodhpur लोहावट: पैर फिसलने से होद में गिरने से बालक की मौत
लोहावट के बरजासर गांव की घटना,कृषि फार्म पर बने नलकूप के पास टहल रहा था बालक,परिजनों को थोड़ी देर बाद लगी घटना की जानकारी,सूचना पर लोहावट थाना पुलिस पहुंची मौके पर
TokyoOlympics: टोक्यो ओलंपिक से बड़ी खबर,ओलंपिक विलेज में मिला कोरोना का पहला केस,ओलंपिक की आयोजक कमेटी ने दी जानकारी
Jodhpur: करंट से युवक की हुई मौत
बिजली के स्वीच से जोड़ते वक्त करंट आने से मौत,रामकृष्ण वाटिका पावटा सी रोड लाल मैदान की घटना,महामंदिर पुलिस ने मर्ग की दर्ज
Jodhpur: डिप्रेशन में कीटनाशक दवा पीने से युवक की मौत
पीएलवी कॉलेज की पीछे शिकारगढ़ की घटना,रातानाड़ा पुलिस कर रही मामले की जांच,आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
क्रिकेटर प्रिया पूनिया छोड़ेगी राजस्थान !
जानकार सूत्रों के हवाले से खबर,अन्य राज्य से खेलने की तैयारी में प्रिया,प्रिया पूनिया ने RCA से मांगी NOC,भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलती हैं प्रिया पूनिया,मूलतः चूरू निवासी हैं प्रिया पूनिया
Jaipur: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम पहुंचे एयरपोर्ट
इंडिगो की फ्लाइट से हो रहे दिल्ली रवाना,विधानसभा की विशेष सेमिनार में शामिल होने जयपुर आए थे चिदंबरम,विधायक संयम लोढ़ा ने किया सी ऑफ
Bhilwara: तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई
बाइक चालक की हादसे में मौत,डेलाना गांव के पास की घटना
देव खेड़ा (पारोली) निवासी गंगाराम भील की हुई मौत
Alwar #कोटकासिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
50 लाख की डकैती का 4 साल से पैरोल से फरार आरोपी गिरफ्तार,आरोपी रोहित निवासी मेणावास की ढाणी को किया गिरफ्तार,आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस किए बरामद
4 वर्ष पूर्व आया था पैरोल पर, तभी से चल रहा था फरार
Sriganganagar: सेना के ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत
हादसे में बोलेरो सवार 10 लोग घायल,केसरीसिंहपुर के नजदीक हुआ हादसा,पंजाब के मलेरकोटला से आ रही थी बोलेरो,बोलेरो चालक को नींद आने से बताया जा हादसे का कारण
Jodhpur लोहावट: पैर फिसलने से होद में गिरने से बालक की मौत
लोहावट के बरजासर गांव की घटना,कृषि फार्म पर बने नलकूप के पास टहल रहा था बालक,परिजनों को थोड़ी देर बाद लगी घटना की जानकारी,सूचना पर लोहावट थाना पुलिस पहुंची मौके पर

Report by Sahil Pathan

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!