Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान अब तक सार समाचार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Jaipur: 2 अगस्त से खोले जा सकते है कॉलेज और कोचिंग संस्थान
अब शुरू हो सकेगी कॉलेजों में ऑफलाइन पढ़ाई,जल्द कॉलेज और कोचिंग संस्थान को लेकर जारी होंगे आदेश,कल स्कूल खोलने को लेकर किया गया फैसला,ऐसे में कॉलेज और कोचिंग संस्थान को खोलने की उठी मांग
Jaipur: नहीं थम रही मोबाइल छीनने की वारदात
माणक चौक थाना क्षेत्र में फिर हुई वारदात,दो महिलाओं से मोबाइल छीनकर कर ले गए युवक,हल्दियों के रास्ते व सांगानेरी गेट पर हुई वारदात,पीड़िताओं ने माणक चौक थाने में दर्ज करवाया मामला
Bhilwara: शहर में राजेन्द्र मार्ग पर लूट
डीपी ज्वैलर्स के दो कर्मचारियों की कार पर हमला कर लूट,दो नकाबपोश युवकों ने 14 लाख रुपए लूटे,20 मिनट पूर्व हुई वारदात
सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर
Jaipur: ABVP का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट पर ABVP कर रही विरोध प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के रिश्तेदारों का RAS में चयन से जुड़ा है मामला,कल शिक्षामंत्री के आवास का ABVP कार्यकर्ताओं ने किया था घेराव
Jaipur: नगर निगम हेरिटेज कमेटी घटनाक्रम
मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने कहा-“जल्द होगी कमेटियों की घोषणा”,”जयपुर के हेरिटेज संरक्षण के मद्देनजर कमेटियों की संख्या बढ़ सकती है”,”इस बारे में हमने UDH मंत्री जी से आग्रह किया, फैसला सरकार को लेना है”
Bharatpur: अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी ने की आत्महत्या
फंदा लगाकर की दोनों ने की आत्महत्या,2 साल पहले ही हुई थी दोनों की शादी,उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव सांतरंक की है घटना
पुलिस ने दोनों के शवों को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में
Sikar: कार का शीशा तोड़कर 10 लाख 26 हजार किए पार
अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,सीकर शहर के बाजार की घटना,पुलिस ने जिले में कराई नाकाबंदी,व्यापारी अमित पंसारी हुआ वारदात का शिकार
Ajmer: RPSC के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा
2 थानों की पुलिस पहुंची आयोग के बाहर,ABVP के छात्र करेंगे विरोध प्रदर्शन,RAS भर्ती 2018 परीक्षा में विवाद को लेकर करेंगे विरोध,थानों के जाप्ते के साथ अतिरिक्त फोर्स को भी किया गया तैनात
Jaipur: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना
ताले तोड़कर मकान में रखी नकदी व जेवरात किए चोरी,1 लाख 25 हजार व जेवरात किए चोरी,परिवार के सदस्य गए हुए थे जयपुर से बाहर,गणेश कॉलोनी हरमाड़ा की घटना,पीड़ित ने हरमाड़ा थाने में दर्ज करवाया मामला
Jaipur: पुराने विवाद को लेकर जानलेवा हमला
एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने किया हमला,धारदार हथियार से हमले में दो शख्स हुए घायल,पीड़ित ने भांकरोटा थाने में दर्ज कराया मामला
Delhi: AGR मामले में एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और टाटा को झटका
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को किया खारिज,जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस ऋषिकेश रॉय की बेंच ने खारिज की याचिका
Jaipur: जयपुर डिस्कॉम से खबर
जयपुर के दोनों सर्किलों के नवनियुक्त मुखियाओं ने संभाला कार्यभार,सिटी सर्किल में एसई के पद पर एके त्यागी ने संभाला कार्यभार,जेपीडीसी के अधीक्षण अभियंता बीएल गुप्ता ने संभाला कार्यभार
Ajmer: सेंट्रल जेल में बीमार कैदी की मौत
प्रभुराम जाट निवासी रूपनगढ़ बताया जा रहा कैदी का नाम,शव को रखवाया जेएलएन अस्पताल में,परिजनों के आने बाद होगी आगे की प्रक्रिया
Jaipur: रिश्ते हुए शर्मसार
ताऊ ने नाबालिग भतीजी के साथ की अश्लील हरकत,बाथरूम में ले जाकर की अश्लील हरकत,बालिका के पिता ने करधनी थाने में दर्ज कराया मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Bharatpur: NH-21 पर सेवर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने का प्रकरण
3 घायलों की इलाज के लिए ले जाते समय हुई मौत,घायलों में 2 बालक और 1 बुजुर्ग शामिल,वैर के अलीपुर से मथुरा के नौहझील जा रहे थे सभी
Jaipur: जेडीए के प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई
जगतपुरा स्थित दक्षिणपुरी में चल रही कार्रवाई,250 वर्ग गज पर बने 6 मंजिला इमारत को किया जा रहा सील,बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनी 6 मंजिला अवैध व्यावसायिक इमारत,प्रवेश द्वार पर ईटों की दीवार बनाकर किया जा रहा सील
Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज
जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस ऋषिकेश रॉय की बेंच ने की याचिका खारिज,एयरटेल आइडिया वोडाफोन की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता…,…अभिषेक मनु सिंघवी अभिषेक दातार और मुकुल रोहतगी हुए पेश
Sikar फतेहपुर शेखावाटी से खबर
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,मृतक जाबिर हुसैन था गारिण्डा गांव निवासी,खेत में 11 हजार KV की लाइन की चपेट में आया था युवक
Jaipur: नागौर से पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे राधाकिशन
करीब 500 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर दिल्ली पहुंचे,महंगाई के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता राधाकिशन,AICC में मिलेंगे प्रदेश प्रभारी माकन समेत राष्ट्रीय नेताओं से
Churu: महिला पटवारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
मृतक 42 वर्षीय महिला थी सैनिक बस्ती निवासी,मृतका के पास मिला सुसाइड नोट,सुसाइड नोट में लिखा-‘मैं मरना चाहती हूं’,आत्महत्या करने के कारणों को पता करने में जुटी पुलिस
Bundi: चित्तौड़ रोड क्षेत्र में पानी की समस्या
आक्रोशित लोग उतरे सड़क पर,पानी की मांग को लेकर लोगों ने लगाया जाम,मौके पर पहुंची पुलिस और नगर परिषद् के अधिकारी
जाम लगा रहे लोगों से समझाइश कर खुलवाया जाम
Baran अंता: कुत्तों ने हिरणों पर किया हमला
कुत्तों के हमले में एक हिरण की हुई मौत,दूसरे को पशुधन सहायक हाशिर अली ने इलाज कर बचाया,हिरणों को बचाने का ग्रामीणों ने किया था प्रयास
Jaisalmer फतेहगढ़: हेड कांस्टेबल जुगताराम गर्ग को दी अंतिम सलामी
राजकीय सम्मान के साथ हेड कांस्टेबल को अंतिम सलामी दी,ASP विपिन शर्मा व झिझनियाली थाना प्रभारी हडवत सिंह ने दी अंतिम सलामी,हेड कांस्टेबल जुगताराम गर्ग भनियाना पुलिस थाने में थे तैनात
Punjab: मोगा में दो बसों में भिड़ंत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में 7 लोगों की मौत, 30 लोग घायल,सिद्धू के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता Jaipur: जेडीए के प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई
जगतपुरा स्थित दक्षिणपुरी में चल रही कार्रवाई,250 वर्ग गज पर बने 6 मंजिला इमारत को किया जा रहा सील,बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनी 6 मंजिला अवैध व्यावसायिक इमारत,प्रवेश द्वार पर ईटों की दीवार बनाकर किया जा रहा सील
Report by Sahil Pathan

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!